लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः भारतीय और चीन के सैनिकों ने केक काटकर मनाया जश्न, पाक लाचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 20:32 IST

बीजिंग में भारतीय दूतावास में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी शामिल हुए। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने इंडिया हाउस में तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राष्ट्र के नाम संबोधन को पढ़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे मिसरी ने कहा कि इस साल भारत और चीन अपने द्विपक्षीय संबंधों के एक महत्वपूर्ण चरण में हैं।2020 में दोनों देश अपने बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय और चीनी सैनिकों ने केक काट कर जश्न मनाया। चीन, ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देशों में भारतीयों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इस अवसर पर देशभक्ति के गीत गाए गए।

बीजिंग में भारतीय दूतावास में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी शामिल हुए। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने इंडिया हाउस में तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राष्ट्र के नाम संबोधन को पढ़ा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय लोग उपस्थित रहे। भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए मिसरी ने कहा कि इस साल भारत और चीन अपने द्विपक्षीय संबंधों के एक महत्वपूर्ण चरण में हैं क्योंकि 2020 में दोनों देश अपने बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के इस साल के अंत में प्रस्तावित भारत दौरे समेत दोनों देशों के बीच कई उच्च स्तरीय दौरे की योजना है। ऑस्ट्रेलिया में, कैनबरा में भारतीय उच्चायोग और मेलबर्न, सिडनी और पर्थ में वाणिज्य दूतावास भवनों में आयोजित ध्वजारोहण समारोहों में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों ने भाग लिया।

 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसचीनपाकिस्तानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील