लाइव न्यूज़ :

सैनिक स्कूलों के दरवाजे अब बेटियों के लिए भी खुले होंगे, लाल किले से पीएम नरेंद्र मोदी का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: August 15, 2021 10:10 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त पर लाल किले से भाषण में कहा कि अब सैनिक स्कूलों देश की बेटियों के लिए भी खुले होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें लाखों बेटियों के लिए इस संबंध में संदेश आते थे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर रविवार को ऐलान किया कि देश के सभी सैनिक स्कूलों के दरवाजे अब लड़कियों के लिए भी खोले जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने भाषण में कहा कि देश भर की लाखों बेटियों की ओर से उन्हें इस संबंध में संदेश मिल रहे थे।

पीएम ने कहा ढाई साल पहले मिजोरम में सैनिक स्कूलों में लड़कियों के दाखिले का पहला प्रयोग किया गया था। उन्होंने कहा, ‘सरकार ने अब फैसला किया है कि देश के सभी सैनिक स्कूल देश की बेटियों के लिए भी खोले जाएंगे।’ 

बता दें कि सैनिक स्कूलों का संचालन सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा किया जाता है जो रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आती है। सैनिक स्कूलों की स्थापना का उद्देश्य छात्रों को कम उम्र से ही भारतीय सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए तैयार करना था। देश में इस समय 33 सैनिक स्कूलों का संचालन किया जा रहा हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह देश के लिए गर्व की बात है चाहे वह शिक्षा हो या खेल, बोर्ड परिणाम या ओलंपिक पदक, हमारी बेटियां आज शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। आज भारत की बेटियां अपना स्थान लेने के लिए उत्सुक हैं।"

महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए मदद

प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही कहा कि सरकार गांवों में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के बनाये उत्पादों के लिए एक ई-वाणिज्य मंच विकसित करेगी। पीएम ने कहा कि सरकार ने उन जिलों की आकांक्षाओं को भी जागृत किया है, जिनके बारे में माना जाता था कि वे विकास यात्रा में पीछे रह गए थे। 

महिला स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि गांवों में आठ करोड़ से ज्यादा ग्रामीण महिलाएं इन समूहों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, 'ये महिलाएं विभिन्न उत्पादन बनाती हैं और अब सरकार उनके उत्पादों के लिए ई-वाणिज्य मंच तैयार करेगी ताकि वे देश-विदेश के बड़े बाजारों में पहुंच सकें।' 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान