लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2024 Punjab: सीमा सुरक्षा बाड़ की तरफ बढ़ रहा था पाकिस्तानी घुसपैठिए, ‘हाई अलर्ट’ के बीच बीएसएफ ने मार गिराया, स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी कामयाबी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2024 12:10 IST

Independence Day 2024 Punjab: बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति को सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे तरनतारन जिले के डल गांव में ‘चोरी-छिपे’ अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर सीमा बाड़ के पास जाते हुए देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा सुरक्षा बाड़ की तरफ बढ़ता रहा। जवानों ने घुसपैठिए पर गोली चला दी। 10 अगस्त से सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

Independence Day 2024 Punjab: स्वतंत्रता दिवस से पहले जारी ‘हाई अलर्ट’ के बीच पंजाब सीमा से भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति को सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे तरनतारन जिले के डल गांव में ‘चोरी-छिपे’ अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर सीमा बाड़ के पास जाते हुए देखा गया।

प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका और सीमा सुरक्षा बाड़ की तरफ बढ़ता रहा। उन्होंने कहा, ‘‘आसन्न खतरे को भांपते हुए और आगामी स्वतंत्रता दिवस के कारण सीमा पर हाई अलर्ट की स्थिति के मद्देनजर ड्यूटी पर तैनात जवानों ने घुसपैठिए पर गोली चला दी और उसे मौके पर ही मार गिराया।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के आतंकी गिरोह के नापाक इरादों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।’’ पंजाब में 553 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा की निगरानी करने वाले बीएसएफ ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 10 अगस्त से सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

टॅग्स :पाकिस्तानस्वतंत्रता दिवसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो