लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2024: पीएम मोदी ने 11वीं बार लाल किले से दिया भाषण, तोड़ा इस भारतीय प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड

By अंजली चौहान | Updated: August 15, 2024 08:27 IST

Independence Day 2024: पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से भाषण दे रहे हैं

Open in App

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया है। यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री लगातार 11वीं बार लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह का संबोधन कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड तक तोड़ दिया है। 

गौरतलब है कि यह मोदी का अपने तीसरे कार्यकाल का पहला स्वतंत्रता दिवस संबोधन है। वह मनमोहन सिंह से आगे निकल गए जिन्होंने 2004 से 2014 के बीच 10 बार तिरंगा फहराया था और जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी से पीछे हैं, जिन्होंने क्रमशः 17 और 16 बार ऐसा किया था।

पीएम मोदी का भाषण

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम 'विकसित भारत' है। लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, ''विकसित भारत 2047 के लिए हमने देशवासियों से सुझाव आमंत्रित किए। हमें जो सुझाव मिले, वे हमारे नागरिकों के सपनों और आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। कुछ लोगों ने भारत को कौशल राजधानी बनाने का सुझाव दिया, कुछ अन्य ने कहा भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जाए और देश को आत्मनिर्भर बनाया जाए, शासन और न्याय प्रणाली में सुधार हो, ग्रीनफील्ड शहरों का निर्माण हो, क्षमता निर्माण हो, भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन हो- ये नागरिकों की आकांक्षाएं हैं... जब देश के लोग देश के इतने बड़े सपने हैं, ये हमारे आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं और हम और अधिक दृढ़ हो जाते हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा, ''हम कोरोना काल को कैसे भूल सकते हैं? हमारे देश ने दुनिया भर में सबसे तेजी से करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगाई। ये वही देश है जहां आतंकवादी आते थे और हम पर हमला करते थे। जब देश के सशस्त्र बल देश जब सर्जिकल स्ट्राइक करता है, एयर स्ट्राइक करता है तो देश का युवा गर्व से भर जाता है, इसलिए आज देश के 140 करोड़ नागरिक गौरवान्वित होते हैं।”

पीएम मोदी ने कहा किहमने 'वोकल फॉर लोकल' का मंत्र दिया। आज मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल आर्थिक व्यवस्था के लिए नया मंत्र बन गया है. हर जिला अपने उत्पाद पर गर्व करने लगा है।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीमनमोहन सिंहभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?