लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2024: पीएम मोदी ने तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड, 98 मिनट का दिया सबसे लंबा भाषण

By अंजली चौहान | Updated: August 15, 2024 12:16 IST

Independence Day 2024: पीएम मोदी का स्वतंत्रता भाषण: पीएम ने लगभग सभी प्रमुख मुद्दों को छुआ - यूसीसी से लेकर एक राष्ट्र, एक चुनाव, महिलाओं पर अत्याचार से लेकर बांग्लादेश की राजनीतिक अशांति तक।

Open in App

Independence Day 2024: गुरुवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराने पहुंचे। प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित किया। समारोह को संबोधित करते हुए। पीएम ने इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले पर जितनी बार भाषण दिया उसमें से साल 2024 का भाषण सबसे लंबा रहा। यह भाषण करीब 98 मिनट का रहा। देश और विदेश में प्रचलित सभी प्रमुख मुद्दों को छूते हुए प्रधानमंत्री ने लगभग 98 मिनट तक भाषण दिया।

पीएम ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की जोरदार वकालत की और राजनीतिक दलों से इस सपने को साकार करने के लिए आगे आने का आग्रह किया।

 साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि "धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता" समय की मांग है, क्योंकि मौजूदा कानून "सांप्रदायिक नागरिक संहिता" और भेदभावपूर्ण हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति देश की गहरी कृतज्ञता पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्र उनके बलिदानों का ऋणी है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए लड़ने वालों की बहादुरी और समर्पण को सम्मान देने और याद करने का अवसर है। 

मोदी ने नागरिकों से बलिदानों पर विचार करने और एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण में स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

 उन्होंने हाल के वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते प्रभाव पर भी चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने ऐसी आपदाओं की लगातार घटनाओं के कारण लोगों के बीच बढ़ती चिंता पर प्रकाश डाला।

स्वतंत्रता दिवस पर उनके पिछले भाषणों की अवधि इस प्रकार है:

2014: 65 मिनट

2015: 85 मिनट

2016: 94 मिनट

2017: 56 मिनट

2018: 83 मिनट

2019: 92 मिनट

2020: 86 मिनट

2021: 88 मिनट

2022: 83 मिनट

2023: 90 मिनट

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीमोदीमोदी सरकारदिल्लीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी