लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2024: रक्षक को सम्मान!, 1037 पुलिस कर्मियों को सेवा पदक, सीआरपीएफ ने मारी बाजी, 52 वीरता पदक, देखें पूरी सूची, जानिए कौन हैं चादुवु यादैया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2024 13:41 IST

Independence Day 2024: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सर्वाधिक 52 वीरता पदक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 31 वीरता पदक दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देIndependence Day 2024: उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 17-17, छत्तीसगढ़ के 15 और मध्य प्रदेश के 12 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए जाएंगे। Independence Day 2024: बहादुरी के लिए सर्वोच्च पुलिस सम्मान तेलंगाना पुलिस के हेड कांस्टेबल चादुवु यादैया को देने की घोषणा की गई है।Independence Day 2024: विशिष्ट सेवा के लिए 94 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 729 पदक शामिल हैं।

Independence Day 2024: केन्द्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय एवं राज्य बलों के 1,037 पुलिस कर्मियों के लिए सेवा पदक की घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार 214 कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें एक राष्ट्रपति वीरता पदक (पीएमजी) और 231 वीरता पदक (जीएम) शामिल हैं। जीएम में अग्निशमन कर्मियों के लिए चार और नागरिक सुरक्षा कर्मियों के लिए एक पदक शामिल है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सर्वाधिक 52 वीरता पदक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 31 वीरता पदक दिए जाएंगे।

इनके अलावा उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 17-17, छत्तीसगढ़ के 15 और मध्य प्रदेश के 12 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए जाएंगे। बहादुरी के लिए सर्वोच्च पुलिस सम्मान तेलंगाना पुलिस के हेड कांस्टेबल चादुवु यादैया को देने की घोषणा की गई है। उन्हें 25 जुलाई 2022 को दो कुख्यात चेन झपटमारों और हथियार तस्करों को पकड़ने में ‘‘असाधारण वीरता’’ का परिचय देने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दोनों अपराधियों ने पुलिसकर्मी पर ‘‘क्रूरतापूर्वक’’ हमला किया और उसके पूरे शरीर पर चाकू से लगातार वार किया।

लेकिन पुलिसकर्मी ने उन्हें बचकर भागने नहीं दिया। पुलिसकर्मी इन हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे 17 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। अन्य पदकों में विशिष्ट सेवा के लिए 94 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 729 पदक शामिल हैं। इन पदकों की घोषणा वर्ष में दो बार की जाती है। दूसरी बार इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसतेलंगानाPoliceसीआरपीएफसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप