लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2023: हवाईअड्डे पर 15 अगस्त की सुबह और शाम को कुछ घंटों के लिए गैर निर्धारित उड़ानें बैन!, जानें क्या है कारण और जानिए शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2023 15:57 IST

Independence Day 2023: अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सेना विमानन हेलीकॉप्टर की उड़ानों पर नोटम लागू नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने यह जानकारी दी। हवाईअड्डे से निर्धारित उड़ानों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।विशेष (चार्टर्ड) उड़ानों को न तो उतरने की और न ही उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी।

Independence Day 2023: दिल्ली हवाईअड्डे पर 15 अगस्त की सुबह और शाम को कुछ घंटों के लिए गैर निर्धारित उड़ानों को न ही उतरने की और न ही हवाईअड्डे से उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली हवाईअड्डे से निर्धारित उड़ानों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

दिल्ली हवाईअड्डा, देश का सबसे बड़ा हवाईअड्डा भी है। अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे तक विमानन कंपनियों की गैर निर्धारितों उड़ानों और विशेष (चार्टर्ड) उड़ानों को न तो उतरने की और न ही उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अंतर्गत आने वाली वैमानिकी सूचना सेवाओं द्वारा एक ‘नोटम’ (नोटिस टू एयरमैन) भी जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सेना विमानन हेलीकॉप्टर की उड़ानों पर नोटम लागू नहीं होगा।

अधिकारी ने बताया कि निर्धारित संचालकों की तयशुदा उड़ानों, त्वरित प्रतिक्रिया बल और हताहत/तत्काल चिकित्सा निकासी के अलावा किसी राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ उड़ान भरने वाले सरकारी विमानों और हेलीकॉप्टरों को दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने व उड़ान भरने की मंजूरी दी जाएगी। आम तौर पर, नोटम एक प्रकार का नोटिस होता है, जिसमें उड़ान संचालन में शामिल कर्मियों के लिए आवश्यक जानकारी होती है।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसहर घर तिरंगाAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

कारोबारनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः 11,200 करोड़ रुपए निवेश, 1.38 लाख वर्ग मीटर में फैला, हर साल 1.2 करोड़ यात्री आएंगे?, 3,900 मीटर लंबा रनवे, जानिए खासियत

कारोबारगोपालगंज, बेगूसराय, भागलपुर और छपरा में नए एयरपोर्ट?, केंद्र सरकार ने दी बिहार को तोहफा

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतIGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर तीसरा रनवे 25 मई तक रहेगा बंद, जानिए फ्लाइट्स पर क्या होगा असर; पूरी डिटेल्स यहां

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम