लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप को भेजा है गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट बनने का न्योता, लेकिन आना अभी तक पक्का नहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 2, 2018 11:27 IST

71th Independence Day Anniversary 2018: भारत की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देश आने का न्यौता दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अगस्त:भारत की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देश आने का न्यौता दिया गया है।     लेकिन खबरों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी के भारत आने के निमंत्रण पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। दरअसल गणतंत्र दिवस पर मोदी के भारत आने के निमंत्रण पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।

उनके भारत ने निमंत्रण पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि मैं जानती हूं कि भारत से न्यौता मिला है, लेकिन मैं नहीं मानती कि इस पर अंतिम फैसला कर लिया गया है। यानि कि साफ है अभी तक ट्रंप ने भारत आाने के निर्णय नहीं लिया है।

इतना ही नहीं सैंडर्स ने ये कहा है कि जहां तक मुझे पता है  पीएम मोदी ने अगले साल के गणतंत्र दिवस समारोह में ट्रंप को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि 2+2 वार्ता में राष्ट्रपति की अगले साल की यात्रा पर चर्चा की जाएगी। ऐसे में अब ये संशल और बढ़ गया है। 

खबर के मुताबिक भारत ने अगले साल गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्योता भेजा गया है। अगर वह भारत आते हैं तो दोनों ही देशों के लिए ये एक बड़ी सफलता आंकी जा सकती है। कहा जा रहा है कि भारत की ओर से यह निमंत्रण इसी साल अप्रैल माह में भेजा गया है। 

मोदी सरकार गणतंत्र दिवस समारोह में दुनिया के दिग्गज नेताओं को बुलाती रही है। ऐसे में देखना खास होगा कि मोदी की निमंत्रण पर ट्रंप भारत आते हैं या फिर नहीं।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया