लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य और सरपंच के मानदेय में बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 23:23 IST

Open in App

रायपुर, 19 नवंबर छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, सदस्य तथा सरपंच के मानदेय में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के अधिकारों के संबंध में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

अधिकारियों के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरपंचों के मानदेय को दो हजार रुपए से बढ़ाकर चार हजार रुपए करने, जिला पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए और जिला पंचायत सदस्य का मानदेय छह हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने की घोषणा।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में कहा कि सरपंचों को अब 50 लाख रुपए की लागत तक के कार्य कराने का अधिकार होगा। बघेल ने ग्राम पंचायतों के पंचों को बैठक के लिए मिलने वाले 200 रुपए के भत्ते को बढ़ाकर 500 रुपए करने तथा पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों की अन्य मांगों पर विचार करने के लिए पंचायत मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने जिला तथा जनपद पंचायत पदाधिकारियों को निधि प्रदान करने के संबंध में कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रतिवर्ष 15 लाख रुपए, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए 10 लाख रुपए, जिला पंचायत सदस्य के लिए चार लाख रुपए, जनपद पंचायत अध्यक्ष के लिए पांच लाख रुपए, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के लिए तीन लाख रुपए तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिए दो लाख रुपए की निधि प्रदान की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष को वाहन उपलब्ध कराने के लिए दो करोड़ रुपए प्रतिवर्ष व्यय करने की सहमति दी है। जनपद पंचायत अध्यक्ष को वाहन उपलब्ध कराने के लिए 6.13 करोड़ रुपए की अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos