लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला का नाम बदलकर कुश भवनपुर करने की तैयारी, पूर्व राज्यपाल ने भी रखी थी मांग

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 27, 2021 12:08 IST

उत्तर प्रदेश में कई जगहों के नाम बदले जा रहे हैं । अब खबर है कि सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुश भवनपुर करने की योजना बनाई जा रही है । इसके तहत सीएम योगी आदित्यनाथ के पास एक प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है ।

Open in App
ठळक मुद्देअब उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का नाम कुश भवनपुर करने की योजनामंत्रिमंडल से मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भेजा गया प्रस्तावटइससे पहले तीन जगहों के नाम यूपी में बदले जा चुके हैं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार अब सुल्तानपुर जिले का नाम कुश भवनपुर करने की योजना बना रही है । कुष भगवान राम के पुत्र का नाम है । 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्व मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि जिला का नाम बदलने को लेकर एक प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया है, जो इसे राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी दिलाएगी । भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने 2018 में विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था । वह लंभुआ (सुल्तानपुर) से प्रतिनिधि है । 

बाद में, सुल्तानपुर के जिला मजिस्ट्रेट और अयोध्या के मंडल आयुक्त ने सिफारिश की कि राज्य सरकार और राजस्व बोर्ड ने सुल्तानपुर के प्राचीन इतिहास का जिक्र करते हुए जिले का नाम बदलकर कुश भवनपुर कर दें । अगर मंजूरी मिल जाती है, तो फैजाबाद के अयोध्या बनने के बाद सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश का तीसरा जिला बन जाएगा, जिसका नाम बदला जाएगा । इसके अलावा इलाहाबाद का नाम भी प्रयागराज कर दिया गया है । 

मार्च 2019 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुल्तानपुर जिले का नाम कुश भवनपुर करने का अनुरोध किया था । नाइक ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि उन्होंने सुल्तानपुर के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सुल्तानपुर के इतिहास पर एक किताब भेंट की और जिले का नाम बदलकर कुश भवनपुर करने की मांग की ताकि "अपने पिछले गौरव को बनाया रखा जा सके । "

इसके अलावा हाल ही में उत्तर प्रदेश स्थित अलीगढ़ का नाम बदलकर हरीगढ़ करने का प्रस्ताव भी रखा गया है । अलीगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार, "अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की लंबे समय से मांग थी। जिला पंचायत ने प्रस्ताव को निर्विरोध मंजूरी दे दी। अब इसे राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।" 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशSultanpurयोगी आदित्यनाथअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप