लाइव न्यूज़ :

यूपी में 350 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, गंगा और यमुना खतरे के निशान से ऊपर, सरकार ने जारी किया अलर्ट

By वैशाली कुमारी | Updated: August 9, 2021 11:19 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थिति का जायजा लेने के लिए आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र, जो आमतौर पर सामान्य से कम बारिश के लिए जाना जाता है, यहाँ इस वर्ष कम से कम पांच स्थानों पर यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबुंदेलखंड क्षेत्र, जो आमतौर पर सामान्य से कम बारिश के लिए जाना जाता है, यहां भी कई जगहों बाढ़ का खतरा पूर्वी यूपी के गोंडा जिले में रविवार को घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से एक प्राथमिक विद्यालय बह गया अधिकारियों का कहना है कि कम से कम 200 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 21 जिलों के कम से कम 357 गांव, राज्य में भारी बारिश के कारण बाढ़ के पानी से भर गए हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र के हमीरपुर और जालुन जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज स्थिति का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

बुंदेलखंड क्षेत्र, जो आमतौर पर सामान्य से कम बारिश के लिए जाना जाता है, यहाँ इस वर्ष कम से कम पांच स्थानों पर यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने से सबसे अधिक प्रभावित है। पूर्वी यूपी के गोंडा जिले में रविवार को घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से एक प्राथमिक विद्यालय बह गया। अधिकारियों ने बताया कि गंगा तीन जिलों- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदायूं और राज्य के पूर्वी हिस्से में गाजीपुर और बलिया में खतरे मे खतरे के निशान के आसपास बह रही है।

बाढ़ से 97 गांव या कुल प्रभावित गांवों का एक तिहाई हिस्सा पूरी तरह जनसम्पर्क से कट गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार ने अलर्ट जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है। आज मुख्यमंत्री के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने की भी उम्मीद है। 

बता दें कि "राजस्थान और मध्य प्रदेश से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी का जल स्तर इस समय खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है। इससे 50 गांवों में बाढ़ आ गई है। अधिकारियों का कहना है कि कम से कम 200 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

टॅग्स :बाढ़उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए