लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: त्रिपुरा में कोरोना मरीज ने दिया बच्ची को जन्म, मां और बच्ची दोनों की हालत स्थिर

By भाषा | Updated: July 24, 2020 12:17 IST

त्रिपुरा के एक अस्पताल में कोरोना मरीज ने एक बच्ची को जन्म दिया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 23 वर्षीय महिला गर्भावस्था की जांच के दौरान चार दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने बच्ची को जन्म दियामहिला राज्य में किसी बच्चे को जन्म देने वाली कोरोना वायरस से संक्रमित वह पहली मरीज

अगरतला: त्रिपुरा में कोरोना वायरस से संक्रमित 23 वर्षीय महिला ने यहां एक कोविड अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है और दोनों की हालत स्थिर है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम त्रिपुरा जिले के सूर्यामणिनगर गांव की निवासी सुचित्रा दास यहां इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में गर्भावस्था की जांच के दौरान चार दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी।

रेजीडेंट मेडिकल अधिकारी (आरएमओ) डॉ. बिधान गोस्वामी ने बताया कि महिला को कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए चिह्नित जीबी पंत अस्पताल में 21 जुलाई को भर्ती कराया गया। सरकारी जीबी पंत अस्पताल के अधीक्षक देबाशीष रॉय ने बताया, ‘‘महिला ने बृहस्पतिवार को यहां एक बच्ची को जन्म दिया। मां और बच्ची दोनों की हालत स्थिर है।

बच्ची के नमूने ले लिए गए हैं और कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए हैं। वे अलग-अलग वार्ड में भर्ती हैं।’’ राज्य में किसी बच्चे को जन्म देने वाली कोरोना वायरस से संक्रमित वह पहली मरीज हैं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला के संपर्क में आए परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को घर पर पृथक-वास में रहने को कहा गया है।

अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि डॉ. जेएल बैद्य के नेतृत्व में छह सदस्यीय दल ने ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले सभी एहतियाती कदम उठाए। बैद्य ने कहा, ‘‘हम काफी सतर्क थे ताकि टीम का कोई भी सदस्य संक्रमित न हो पाए। हमने मरीज के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए।’’ ऑल त्रिपुरा गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एटीजीडीए) के महासचिव डॉ. राजेश चौधरी ने स्वास्थ्य पेशेवरों की टीम को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

टॅग्स :त्रिपुराकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाबेबी केयर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

ज़रा हटकेगढ़चिरौलीः हाय रे देश, प्रसव सुविधा नहीं?, 6 KM पैदल चलने के बाद 9 माह की गर्भवती महिला और आशा कार्यकर्ता संतोष किरंगा की मौत

ज़रा हटकेशून्य से 23 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान, तूफानी मौसम और फिसलन भरी सड़क, कार में बच्चे का जन्म, अस्पताल पहुंचाकर मसीहा बने भारतीय मूल के टैक्सी चालक हरदीप सिंह तूर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह