लाइव न्यूज़ :

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह सपा में, अखिलेश ने कहा-योगी सरकार की उल्टी गिनती शुरू

By भाषा | Updated: January 18, 2020 18:48 IST

अखिलेश यादव ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह और उनके साथियों के सपा में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि विरोध करने पर योगी सरकार ने इन लोगों पर न जाने कितने मुकदमे लाद दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह सरकार पहले ही दिन से अन्याय कर रही है। विरोध करने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।अब तो मुख्यमंत्री के पास समय भी नहीं बचा है। अब उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के पास अब ज्यादा वक्त नहीं है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

अखिलेश यादव ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह और उनके साथियों के सपा में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि विरोध करने पर योगी सरकार ने इन लोगों पर न जाने कितने मुकदमे लाद दिए हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘यह सरकार पहले ही दिन से अन्याय कर रही है। विरोध करने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। अब तो मुख्यमंत्री के पास समय भी नहीं बचा है। अब उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती सपा सरकार जहां उत्तर प्रदेश को विकास की तरफ ले जा रही थी, वहीं भाजपा ने विकास का रास्ता रोककर राज्य को विनाश के रास्ते पर ले जाने का काम किया है।’’ उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उसके (भाजपा) पास हिंदू और मुसलमान के अलावा और कोई नारा नहीं है। अभी नागरिकता को लेकर कितना बड़ा सवाल खड़ा कर दिया गया। नागरिकता का मामला असम से शुरू हुआ था लेकिन कोई असम के लोगों से पूछे कि क्या वे वहां हुई एनआरसी की कवायद से संतुष्ट हैं?’’

अखिलेश ने कहा "असम के लोग ही न जाने क्या-क्या चाहते थे। भाजपा को मौका मिला। उन्होंने वहां भी हिंदू-मुसलमान करा दिया। असम के लोग जो चाहते थे वह उन्हें नहीं मिला। असम के एक हिस्से में ऐसा कर दिया कि अगर हम और आप जाना चाहेंगे तो उसके लिए परमिट लेना जरूरी होगा।"

अखिलेश ने कहा कि असम के एक हिस्से में सीएए लागू ही नहीं किया गया है। अगर वहां कोई व्यक्ति चाहे तो उसे नागरिकता नहीं मिल सकती। भाजपा सरकार ने किसी वर्ग को कोई सुविधा नहीं दी। केवल इसलिए नफरत फैलाई जा रही है ताकि उसका राजनीतिक लाभ उठाया जा सके।

सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमें इस बात की खुशी है कि योगी आदित्यनाथ की सरपरस्ती वाली हिंदू युवा वाहिनी के लोग सपा के साथ आ गए हैं। जो लोग दूसरों की नागरिकता ले रहे थे अब उन्हीं लोगों की नागरिकता खतरे में आ जाएगी। हमें भरोसा है कि भाजपा के लोग जो धर्म की आड़ में अधर्म कर रहे थे उसका भी खुलासा ये लोग कर देंगे।’’

सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह परंपरा तो भाजपा ने ही शुरू की है। उसने हमारे विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब को ले लिया और उनसे कहा कि जाओ हनुमान जी की पूजा करो।’’ कार्यक्रम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी शरीक हुए। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी भारत के साथ साथ बसपा से भी कई नेता और कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार