लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: शिलांग अस्पताल की नई पहल, अब दूसरे राज्यों के गंभीर मरीजों को करेगा भर्ती

By भाषा | Updated: April 3, 2020 12:15 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने फैसला किया है कि वो कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से इतर, केवल उन्हीं मरीजों को अपने अस्पताल में भर्ती करेगा जिनकी हालत नाजुक होगी।

Open in App
ठळक मुद्देशिलांग के पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एनईआईजीआरआईएचएमएस) की नई पहल।कोरोना वायरस के संक्रमण से इतर, केवल उन्हीं मरीजों को अपने अस्पताल में भर्ती करेगा जिनकी हालत नाजुक होगी

शिलांग: शिलांग के एक प्रतिष्ठित अस्पताल ने निर्णय लिया है कि वह दूसरे राज्यों के कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से इतर, केवल उन्हीं मरीजों को अपने अस्पताल में भर्ती करेगा जिनकी हालत नाजुक होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले स्वायत्त पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान (NEIGRIHMS) ने एहतियात के तौर पर यह नियम बनाया है।

NEIGRIHMS के निदेशक डीएम थप्पा ने कहा कि यह नियम राज्य सरकार द्वारा गुरूवार को मिले निर्देश के बाद बनाया गया है। कोविड-19 (COVID-19) महामारी के खत्म होने तक यह नियम प्रभावी रहेगा। थप्पा ने कहा कि ऐसे मरीज जिन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है लेकिन वे गंभीर हालत में है तो केवल ऐसे ही मरीजों को अस्पताल भर्ती करेगा, लेकिन इसके लिए भी इन मरीजों को अपने राज्य के स्वास्थ्य प्रशासन से अपने गंभीर रूप से बीमार होने का प्रमाणपत्र लाना होगा।

एनईआईजीआरआईएचएमएस इस निर्देश के साथ ही कहा है कि ऐसे मरीज के साथ सिर्फ एक व्यक्ति ही अस्पताल में रह सकता है लेकिन ऐसे व्यक्ति को सरकार के निर्देश के अनुसार 14 दिन तक पृथक रहना होगा। मुख्य सचिव एम एस राव ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के असम, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की सरकारों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। एनईआईजीआरआईएचएमएस में पूर्वोत्तर क्षेत्र के दूसरे राज्यों के मरीज इलाज के लिए आते हैं। मेघालय में अभी कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन राज्य सरकार वायरस को रोकने के लिए कई कदम उठा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील