लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर की सुराज यात्रा में रिटायर शिक्षक ने कहा, “राम-कृष्ण ने हमारी जाति के साथ गलत किया है”, मचा बवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 14, 2022 15:28 IST

बिहार में जनसुराज यात्रा निकाल रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की मुहिम उस समय विवादों में फंसती नजर आयी, जब बेतिया में प्रशांत किशोर के सामने एक रिटायर टीचर ने मंच से हिंदू देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कही।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जनसुराज यात्रा बेतिया में फंसी भारी बवाल में बेतिया में प्रशांत किशोर के सामने एक रिटायर शिक्षक ने हिंदू देवताओं के खिलाफ की अभद्र टिप्पणीरिटायर शिक्षक ने कहा, राम, द्रोणाचार्य, कृष्ण और विश्वकर्मा ने हमारी जाति के साथ बहुत नाइंसाफी की है

पटना:बिहार में बदलाव की बयार बहाने के लिए जनसुराज यात्रा निकाल रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की पदयात्री बीते रविवार को उस समय विवादों में फंसती नजर आयी, जब बेतिया में प्रशांत किशोर के सामने एक शख्स ने मंच से हिंदू देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें की। जानकारी के मुताबिक ‘जन सुराज यात्रा’ के 42वें दिन बेतिया के एमजेके कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

उस कार्यक्रम में प्रशांत किशोर के सामने ही एक रिटायर्ड टीचर ने कथिततौर से हिंदू देवी-देवताओं का खिलाफ अपमान विचार व्यक्त किया। खबरों के मुताबिक पीके के सामने जिस टीचर ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक विचार रखे, उनका नाम गोरख महतो बताया जा रहा है।

गोरख महतो ने जैसे ही मंच से प्रशांत किशोर के सामने कहा, “राम, द्रोणाचार्य, कृष्ण और विश्वकर्मा ने हमारी जाति के साथ बहुत नाइंसाफी की है।” इसके बाद प्रशांत किशोर के चेहरे पर हवाईं उड़ने लगी। इसके फौरन बाद पीके की संस्था आईपैक के वॉलंटियर्स ने आनन-फानन में मंच पर पहुंचे और रिटायर्ड टीचर गोरख महतो को मंच से नीचे उतार दिया।

लेकिन टीचर महतो द्वारा कहा गया विवादित कथन वीडियो भी कैद हो गया था, जिसके सामने आत ही बेतिया में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीके के कार्यक्रम और जनसुराज यात्रा का विरोध शुरू कर दिया। खबरों के मुताबित पीके के कार्यक्रम में हुए इस विवादित प्रकरण से बेतिया जिले के लोगों में काफी रोष है और लोग जनसुराज यात्रा को धर्म विरोधी बताते हुए इसका विरोध कर रहे हैं।

समाचार पत्र‘दैनिक भास्कर ‘के मुताबिक इस घटना के संबंध में बजरंग दल के बेतिया जिला मंत्री रमन गुप्ता ने कहा कि प्रशांत किशोर लोगों को बताएं कि वो ऐसी ही राजनीति करना चाहते हैं? क्या देवी-देवताओं को मंच से अपमानित करवाकर वो राजनीति करेंगे। क्या वो जाति का मुद्दा उठाकर बिहार में डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी वाली राजनीति करना चाहते हैं?

इसके साथ ही रमन गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कठोर शब्दों में यह भी कहा कि प्रशांत किशोर अपने लोगों को समझाएं कि अगर वो इसी प्रकार की राजनीति करेंगे तो बजरंग दल इसका कड़ा विरोध करेगा और चंपारण की पावन भूमि पर इस तरह के किसी भी पदयात्रा को बर्दाश्त नहीं करेगा, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं का अपमान हो।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब