लाइव न्यूज़ :

ठेके पर जाने वाले हो जाएं सावधान, बिना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट नहीं मिलेगी शराब

By वैशाली कुमारी | Updated: September 4, 2021 10:53 IST

नीलगिरी जिले में स्थानीय अधिकारियों द्वारा किए इस फैसले के बाद, अगर कोई भी आम आदमी सरकारी दुकान से शराब खरीदता है तो उसे वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देऐसा करने वाला पहला जिला बना नीलगिरीशुरू शुरू में ये रिपोर्ट थी कि टीका लगवाने के 2-3 दिन तक व्यक्ति अल्कोहल का सेवन नहीं कर सकता

नीलगिरी: जिस तरह आजकल हर सरकारी काम में आधार कार्ड जरूरी हो गया है ,ठीक उसी की तर्ज पर वैक्सीन सर्टिफिकेट के लिए प्लानिंग की जा रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को वैक्सिनेट किया जा सके और महामारी का खतरा कम किया जा सके।

अभी तक वैक्सीन सर्टिफिकेट की जरूरत केवल कुछ सरकारी कामों में थी, लेकिन अब शराब खरीदने के लिए भी वैक्सीन सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी। दरअसल तमिलनाडु के नीलगिरी में स्थानीय अधिकारियों ने यह फैसला किया है ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को वैक्सीनेट किया जा सके।

नीलगिरी जिले में स्थानीय अधिकारियों द्वारा किए इस फैसले के बाद, अगर कोई भी आम आदमी सरकारी दुकान से शराब खरीदता है तो उसे वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा। ऐसा इसलिए ताकि पता चले कि आपने वैक्सीन कि दोनों खुराक लेे ली है। वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट के अलावा आपको अपने आधार कार्ड की कॉपी भी जमा करानी होगी।

जो नहीं लगवा रहे टीका, उनके लिए ही ये प्लान

कोलेक्टर दिव्या का कहना है हमने आबादी का 97% कवर कर लिया है, ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्यूंकि हमने डोर टू डोर कैंपेन, वैक्सिनेशन प्रोग्राम चलवाया। घर घर जाके टिके लगवाए इसलिए इतनी जल्दी हम टीकाकरण में सफल रहे। इतना कुछ करने के बावजूद कुछ लोग वैक्सीन लगवाने से झिझक रहे थे क्यूंकि शुरू शुरू में ये रिपोर्ट थी कि टीका लगवाने के 2-3 दिन तक व्यक्ति अल्कोहल का सेवन नहीं कर सकता।

ऐसा करने वाला पहला जिला बना नीलगिरी

दुकान से शराब लेने के लिए व्यक्ति को वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत होगी। मगर जिन्होने एक भी डोज लिया है वो भी दुकान से शराब लेे सकते हैं, लेकिन उसके लिए उसे दुकान वालों को अपने मोबाइल पर SRF आईडी दिखानी पड़ेगी। इस तरह पहली डोज लिया हुआ व्यक्ति भी शराब का सेवन कर सकता है। इस तरह की अनूठी पहल करने वाला नीलगिरी पहला जिला बन गया है।

टॅग्स :शराबनीलगिरिनीलगिरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: शराब महंगी या सस्ती? जानें निर्मला सीतारमण ने बजट पेशी में लिकर को लेकर क्या कहा

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतDry Day List 2026: इस साल इन मौके पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टVIDEO: टॉयलेट सीट के नीचे लाखों रुपये की शराब, पुलिस रह गई हैरान, देखें वीडियो

भारतकल्लाकुरिची में अवैध शराब पीने से कम से कम 25 की मौत, 60 अस्पताल में भर्ती; सीएम स्टालिन ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए