लाइव न्यूज़ :

मोदी राज में ट्रेन में तय वजन से ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा भारी, रेलवे वसूलेगा जुर्माना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 5, 2018 19:28 IST

भारतीय रेलवे का नया नियम देशभर के सभी रेल मंडलों में 8 से 22 जून तक एक अभियान  के तहत लागू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस नियम को कड़ाई से लागू करने के लिए रेलवे प्रशासन कड़े सुरक्षा इंतजाम भी करेगा।

Open in App

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को नरेंद्र मोदी सरकार में एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। भारतीय रेल में सफर के दौरान खूब सारा सामान ले जाने वाले यात्रियों को अब इसके लिए जुर्माना देना होगा। अब जिस भी यात्री के पास निर्धारित सीमा से ज्यादा वजन का सामान मिलेगा, उसे जुर्माना देना पड़ेगा।

भारतीय रेल के इस फैसले से करोड़ों लोगों पर सीधा असर पड़ेगा। रेल को भारत की जीवनरेखा माना जाता है। रेल के विभिन्न वर्ग के डिब्बों में सामान का वजन निर्धारित है और सामान के वजन की अधिकतम सीमा भी तय है।

भारतीय रेलवे का नया नियम देशभर के सभी रेल मंडलों में 8 से 22 जून तक एक अभियान  के तहत लागू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस नियम को कड़ाई से लागू करने के लिए रेलवे प्रशासन कड़े सुरक्षा इंतजाम भी करेगा।

इस दौरान यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि वो निर्धारित सीमा से अधिक वजन लेकर न सफर करें। रेलवे में फर्स्ट क्लास एसी क्लास में 70 किलो तक सामान लेकर सफर किया जा सकता है। इस क्लास में अधिकतम 15 किलो अतिरिक्त वजन लेकर जाया जा सकता है।

एसी सेकेंड क्लास में  50 किलो तक सामान लेकर सफर किया जा सकता है। इस क्लास में अधिकतम 10 किलो अतिरिक्त वजन लेकर जाया जा सकता है। एसी थर्ड क्लास में  40 किलो तक सामान लेकर सफर किया जा सकता है। इस क्लास में अधिकतम 10 किलो अतिरिक्त वजन लेकर जाया जा सकता है।

स्लीपर क्लास में  40 किलो तक सामान लेकर सफर किया जा सकता है। इस क्लास में अधिकतम 10 किलो अतिरिक्त वजन लेकर जाया जा सकता है। जबकि जनरल (अनारक्षित) डिब्बे में  35 किलो तक सामान लेकर सफर किया जा सकता है। इस क्लास में अधिकतम 10 किलो अतिरिक्त वजन लेकर जाया जा सकता है।

रेलवे ने साफ किया है कि जो यात्री इन सीमा से ज्यादा वजन का सामान लेकर जाएगा उससे पार्सल शुल्क से छह गुना ज्यादा या न्यूनतम 50 रुपये जुर्मान लिया जाएगा।

भारतीय रेलवे में ऐसी व्यवस्था पहली बार होगी। इससे पहले हवाईजहाज में यात्रियों के सामान के वजन की सीमा तय है। तय वजन से ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों को प्रति किलो के हिसाब से भुगतान करना होता है। इससे पहले मोदी सरकार ने रेलवे टिकट की बिक्रि में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू किया था जिसकी बहुत आलोचना हुई तब उसे बंद किया गया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :इंडियन रेलवेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?