लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में रीसस मकाक बंदरों को मारने की मंजूरी को एक साल के लिए और बढ़ाया गया

By प्रिया कुमारी | Updated: May 29, 2020 14:49 IST

किसानों-बागवानों को राहत मिली है हिमांचल प्रदेश में किसानों और बागवानों के लिए मुसीबत बने बंदरों को मारने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमांचल प्रदेश में किसानों के लिए मुसीबत बने बंदरों को मारने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। हालांकि ये मंजूरी पहले भी मिल चुकी है लेकिन इस 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

हिमांचल प्रदेश में किसानों के लिए मुसीबत बने रीसस मकाक प्रजाति बंदरों को मारने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केवल निजी भूमि में नुकसान पहुंचाने वाले बंदरों को मारा जा सकता है। मंडी जिला की 10 तहसीलों समेत प्रदेश की 91 तहसीलों के किसानों-बागवानों को राहत मिली है। हालांकि ये मंजूरी पहले भी मिल चुकी थी लेकिन इसे 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। बंदर को मारने के बाद नजदीक के वन अधिकारी-कर्मचारी को इसकी जानकारी देनी होगी। ये अनुमति केवल 1 साल तक ही रहेगी। 

हिमाचल सरकार ने वनों से बाहर के क्षेत्रों में रीसस मकाक बंदरों की ज्यादा आबादी के कारण खेतो की फसल को खराब करने को लेकर केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट भेजी थी, उसके आधार पर केंद्रीय मंत्री ने अधिसूचना जारी की है। डीएफओ मंडी एसएस कश्यप ने बताया कि हिमाचल में 91 तहसीलों में रसीस मकाक बंदरों को पीड़क जंतु घोषित किया गया है। इनमे जिले के 10 तहसील शामिल हैं। इन 10 तहसील में नीजी भूमि नुकसान करने पर रीसस मकाक बंदर को मारा जा सकता है। 

इनमें मंडी जिला की 10 तहसीलें भी शामिल हैं। इनमें मंडी, चच्योट, थुनाग, करसोग, जोगिंद्रनगर, पधर, लड़भड़ोल, सरकाघाट, धर्मपुर और सुंदरनगर को शामिल किया गया है। बंदर को मारने के बाद तुरंत बाद ही इस बारे नजदीक के वन अधिकारी-कर्मचारी को जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि रीसस मकाक बंदरों को सरकारी व वन भूमि में मारने की अनुमति नहीं होगी। ये केवल निजी भूमि के लिए है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशफोरेस्ट गार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार