लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार में गन्ने के खेत में युवक, युवती के क्षत-विक्षत शव मिले

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:14 IST

Open in App

हरिद्धार, 12 फरवरी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र में एक गन्ने के खेत से शुक्रवार को एक युवक और एक विवाहित महिला के शव बरामद होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

रूड़की के झबरेडा क्षेत्र के मोलना गांव में मिले ये दोनों शव क्षत विक्षत अवस्था में हैं और दोनों की कथित तौर पर धारदार हथियारों से काट कर हत्या की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, मोलना गाँव की विवाहिता और उसी गांव का युवक 24 जनवरी से बिना बताए अपने घरों से लापता थे। महिला की चार माह पहले शादी हुई थी लेकिन वह वहां से अपने मायके आ गई थी। दोनों के अलग—अलग समुदाय के होने के कारण तनाव की आशंका से क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बृहस्पतिवार की देर शाम क्षेत्र में महिला का कटा हुआ पैर बरामद हुआ था जिसके बाद उसके परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। वहीं युवक पक्ष की ओर से भी पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी। महिला का एक पैर बरामद होने के बाद जब पुलिस ने शव के बाकी हिस्से की तलाश शुरू की तो गांव के एक गन्ने के खेत में दोनों शव मिले।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से कपड़े, हथियार, कारतूस बरामद कर उन्हें सील कर दिया है। मौके पर पहुंचे हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।

मृतक युवक की अंकित के रूप में शिनाख्त करने वाले ग्राम प्रधान रामकुमार त्यागी ने बताया कि वह उनका चचेरा भाई है जिसके गायब होने के बाद युवती के परिवार वाले उन्हें पुलिस में शिकायत नहीं करने और आपसी सहमति से मामला निपटाने का दवाब डाल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग