लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से और 104 लोगों की मौत, 3306 नए मामले

By भाषा | Updated: May 25, 2021 23:09 IST

Open in App

पटना, 25 मई बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 104 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 4746 हो गयी।

स्वास्थ्य विभागद्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 6,95,726 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से जिन 93 मरीजों की मौत हुई है उनमें पश्चिम चंपारण एवं वैशाली में आठ-आठ, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सारण एवं सीतामढ़ी में छह-छह, बेगूसराय, नालंदा, पटना एवं सिवान में पांच-पांच, मुजफ्फरपुर में चार, अररिया एवं मुंगेर में तीन-तीन, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, जहानाबाद, किशनगंज, समस्तीपुर, शिवहर एवं सुपौल में दो-दो तथा औरंगाबाद, भोजपुर, गया, लखीसराय, मधुबनी, नवादा, सहरसा एवं शेखपुरा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य में सोमवार शाम 4 बजे से मंगलवार शाम 4 बजे तक संक्रमण के 3306 नए मामले आए हैं जिनमें से सबसे ज्यादा 285 मामले प्रदेश की राजधानी पटना में आए हैं।

बिहार में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित अन्य प्रमुख जिलों अररिया में 92, औरंगाबाद में 96, बेगूसराय में 313, दरभंगा में 102, पूर्वी चंपारण में 69, गया में 92, गोपालगंज में 148, कटिहार में 166, किशनगंज में 71, मधेपुरा में 67, मधुबनी में 57, मुजफ्फरपुर में 171, नालंदा में 113, पूर्णिया में 208, रोहतास में 50, समस्तीपुर में 237, सारण में 54, सीतामढ़ी में 73, सिवान में 114, सुपौल में 104, वैशाली में 95 तथा पश्चिम चंपारण में 99 तथा बाकी अन्य जिलों में 50 से कम कोरोना संक्रमण के मामले पिछले 24 घंटों में आए हैं।

राज्य में अभी तक कुल 6,95,726 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 6,55,850 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। वहीं 35,129 मरीज उपचाराधीन हैं और मरीजों का रिकवरी दर प्रतिशत 95.27 है।

बिहार में पिछले 24 घंटों में कुल 1,44,105 नमूनों की जांच की गयी है, वहीं राज्य में अभी तक कुल 2,92,80,386 नमूनों की जांच हुई है।

बिहार में मंगलवार को 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से उपर सहित 1,02,544 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos