लाइव न्यूज़ :

बिहार में मंत्री के भाई ने किया दिहाड़ी मजदूर का अपहरण, लिखवाई जमीन, विवादों के बीच मंत्री ने तोड़ा नाता

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2025 16:16 IST

बता दें कि मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने बेतिया में एक कारोबारी का अपहरण कर लिया। पिन्नू ने पिस्तौल दिखाकर व्यापारी को अगवा कर जबरन जमीन की रजिस्ट्री वाले कागजात पर अंगूठा लगवा लिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

Open in App

पटना: बिहार के पशुपालन और मत्स्य मंत्री रेणु देवी एक बार फिर चर्चा के केन्द्र में आ गई हैं। दरअसल, चर्चा के पीछे वह खुद नहीं बल्कि उनके भाई का कारनामा है, जिससे उन पर भी उंगली उठने लगी है। बता दें कि मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने बेतिया में एक कारोबारी का अपहरण कर लिया। पिन्नू ने पिस्तौल दिखाकर व्यापारी को अगवा कर जबरन जमीन की रजिस्ट्री वाले कागजात पर अंगूठा लगवा लिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो के सहारे नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला।

उधर, पुलिस की भद्द पिटी, इसके बाद बेतिया पुलिस ने पिन्नू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वैसे मंत्री के भाई पिन्नू पर यह कोई पहला आरोप नहीं है, पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। यह विवाद सामने आने के बाद मंत्री रेणु देवी सफाई देने सामने आ गईं। 

बेतिया स्थित अपने निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका रवि कुमार उर्फ पिनू से कोई संबंध नहीं है, वे दोनों अलग-अलग हैं, फिर भी उनका नाम क्यों लिया जाता है? मेरे भाई से पिछले आठ साल से कोई रिश्ता नहीं है, उसके घर आना जाना भी नहीं है। एनडीए सरकार में जो भी गलत करेगा, उसे दंडित किया जाएगा। एनडीए सरकार में न तो किसी को बचाया जाता है और न ही किसी को रोका जाता है। सरकार के अधिकारी अपने कार्य में निष्पक्षता से काम करते हैं। बिहार में कानून का शासन है। यह सुशासन का राज है। यहां जो जैसा करेगा वो वैसा भरेगा। उधर, पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है। मंत्री के भाई की फॉर्च्यूनर को पुलिस जेसीबी से खींचकर ले गई। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हो गई है। रवि कुमार उर्फ पिन्नु समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ विवेक दीप इस टीम का नेतृत्व में छापेमारी की जा रह है। पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने बताया कि जब्त चार पहिया वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उसकी भी तकनीकी जांच कराई जा रही है। 

बताया जाता है कि इसी वाहन का इस्तेमाल दिहाड़ी मजदूर के अपहरण में किया गया था। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित महनागनी स्थित एक राइस मिल से जुडा है, जहां दे दिहाड़ी मजदूर को अगवा कर लिया गया था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जहां एक मजदूर को कार में जबरन बैठाकर ले जाता एक शख्स दिखा। जिसके हाथ में पिस्टल था।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?