लाइव न्यूज़ :

असम में 11 प्रतिशत लोगों ने ही टीके की दोनों खुराक ली है : स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: August 17, 2021 15:08 IST

Open in App

असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने मंगलवार को कहा कि अभी तक राज्य में 11 प्रतिशत पात्र आबादी ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ली है।उन्होंने दावा किया कि राज्य में टीके का पर्याप्त भंडार है और उन्होंने लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध किया।यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महंत ने कहा, ‘‘आज की तारीख तक 1.18 करोड़ लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली है जबकि 25.21 लाख लोगों ने दूसरी खुराक भी ले ली है।’’उन्होंने बताया कि 51 प्रतिशत लोगों ने पहली खुराक ले ली है और 11 प्रतिशत ने दोनों खुराक ले ली है।मंत्री ने पहले राज्य विधानसभा को बताया था कि राज्य की 3.50 करोड़ की आबादी में से करीब 2.37 करोड़ लोग 18 साल से अधिक की आयु के हैं यानी कि वे टीका लगवाने की पात्र हैं। राज्य में पर्याप्त कोविड-19 रोधी टीके होने का दावा करते हुए उन्होंने पात्र लोगों से आगे आकर टीके की खुराक लेने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOmicron: निगेटिव रिपोर्ट होने पर भी यात्रियों को 7 दिनों तक पृथकवास में रहना होगा, असम सरकार ने जारी की नई SOP

भारतअसम में कोविड-19 प्रतिबंधों में छूट, कुछ विद्यार्थियों को कक्षा में प्रत्यक्ष मौजूदगी की अनुमति

भारतगुवाहाटी की पूरी आबादी का 31 अगस्त तक होगा टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्री

भारतअसम में कर्फ्यू के समय में ढील, अंतर जिला आवागमन को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम