लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति में सुधार, मृत्यु और गृह पृथक-वास की संख्या में कमी आई

By भाषा | Updated: December 15, 2020 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कई दिनों से कोविड-19 की स्थिति में सुधार आ रहा है जहां संक्रमण के मामलों और मृत्यु संख्या में कमी आई है और संक्रमण की रोजाना दर तीन दिसंबर के बाद से पांच प्रतिशत से कम है।

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 1376 नए मामले सामने आए जो पिछले साढ़े तीन महीने में सबसे कम हैं और 60 लोगों की संक्रमण से मौत के साथ मृतकों की संख्या 10,074 हो गई है।

मामलों की संख्या और एक दिन में मरने वालों की संख्या दर्शाता है कि नवंबर में महानगर में महामारी के तीसरे चरण के बाद स्थिति में सुधार आया है।

सबसे ज्यादा एक दिन में 8593 मामले 11 नवंबर को सामने आए थे।

18 नवंबर को कोविड-19 के 7486 नए मामले आए और 133 लोगों की मौत हुई जो अभी तक एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है।

बहरहाल, 13 दिसंबर को 33 लोगों की संक्रमण से मौत हुई जो 21 सितंबर के बाद सबसे कम है। 21 सितंबर को 32 लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को ट्वीट किया था कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘सबसे कम मृत्यु दर 1.6 फीसदी’’ है, जबकि अहमदाबाद में यह चार, मुंबई में 3.8, कोलकाता में दो और चेन्नई में 1.8 है।

संक्रमण की दर में कमी आने पर जैन ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय राजधानी ‘‘विजेता के रूप में उभर’’ रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 15,247 थी जो उससे एक दिन पहले 16,785 से कम है।

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,08,830 हो गई है जबकि ठीक होने की दर 95 फीसदी है।

लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, ‘‘राज्य में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए डॉक्टर और सरकारी अधिकारियों ने मिलजुल कर काम किया है। जून, सितंबर और नवंबर की तुलना में चीजें अब बेहतर दिख रही हैं।’’

इलाजरत लोगों के अलावा गृह पृथक-वास के मामलों में भी निरंतर कमी आई है जो 13 दिसंबर को 10 हजार से कम हो गई। यह कोविड-19 की स्थिति में सुधार का संकेत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए