लाइव न्यूज़ :

IMD का हिमाचल प्रदेश के लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट, अगले 24 घंटों में अचानक बाढ़ की चेतावनी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 11, 2023 08:06 IST

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश को लेकर आने वाले 24 घंटों में बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है और वहां के लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट की सूचना प्रसारित की है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी ने हिमाचल प्रदेश को लेकर आने वाले 24 घंटों में बेहद गंभीर चेतावनी जारी कीआईएमडी ने अगले 24 घंटों के जारी किया 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट, अचानक आ सकती है बाढ़ सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल में बेहद तेज बारिश की संभावना

शिमला: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश को लेकर आने वाले 24 घंटों में बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है और वहां के लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट की सूचना प्रसारित की है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश झेल रहे हिमाचल प्रदेश के लिए तत्काल राहत की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल में बहुत भारी बारिश हो सकती है और इसके लिए आईएमडी की ओर से 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बीते सोमवार को कहा कि अगले 24 घंटों के लिए मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ भी आ सकती है और इसे लेकर भी चेतावनी जारी कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि राज्य में पिछले कुछ दिनों में अभूतपूर्व बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि वह सूबे में हुए जानमाल के नुकसान और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को पहुंची क्षति को लेकर बेहद चिंतित हैं।

हिमाचल विधानसभा में नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हिमाचल प्रदेश ने अपने इतिहास में ऐसी बारिश कभी नहीं देखी है क्योंकि भारी बारिश के कारण 12 से अधिक प्रमुख पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

उन्होंने कहा, "हमने पिछले कई वर्षों में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। मैं राज्य में मौजूदा स्थिति से बहुत चिंतित हूं। कई बड़ी और छोटी नदियां उफान पर हैं और अगर अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रही तो और नुकसान हो सकता है।"

इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पिछले 50 वर्षों में इतनी भारी बारिश कभी नहीं देखी है।

मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जिसके कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। भारी वर्षा के कारण सूबे के हिस्सों में बिजली बाधित हुई है, सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राज्य में आयी इस भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण पिछले 48 घंटों में 20 लोगों की जान जा चुकी है।

खबरों के अनुसार हिमाचल की यात्रा पर गये कुछ पर्यटक राज्य के पहाड़ी हिस्सों में फंस गये थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया था। एक आंकलन के मुताबिक बारिश के कारण राज्य के बुनियादी ढांचे को लगभग 3,000 करोड़ रुपये से 4,000 करोड़ रुपये तक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागहिमाचल प्रदेशशिमलाजयराम ठाकुरसुखविंदर सिंह सुक्खू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?