लाइव न्यूज़ :

IMD Weather Updates: केरल में 21 जुलाई तक बरसेंगे मेघ, IMD ने इन राज्यों को दी चेतावनी, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा हाल

By अंजली चौहान | Updated: July 16, 2025 08:07 IST

IMD Weather Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है, जिसमें उत्तर प्रदेश और केरल पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Open in App

IMD Weather Updates: दक्षिण भारतीय राज्य केरल में मानसून का जदरदस्त असर हो रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की स्थिति तेज होने की वजह से राज्य में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने केरल में आने वाले सात दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है।

निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर तेज़ पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से बारिश होने की संभावना है। संभावित मूसलाधार बारिश को देखते हुए, IMD ने विभिन्न जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा, विभाग ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की है।

16 से 21 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में बारिश की संभावना है। इस दौरान, 16 जुलाई को जम्मू-कश्मीर और पूर्वी राजस्थान में, 17, 20 और 21 जुलाई को उत्तराखंड में और 16-17 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, 19 से 21 जुलाई के बीच असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी मानसून की गतिविधियाँ तेज़ रहेंगी। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 18 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में और 16-17 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में विशेष रूप से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

पश्चिम भारत में 20 और 21 जुलाई को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाटी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि 16 जुलाई को गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

बता दें कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 21 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस क्षेत्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने की भी संभावना है। 16 जुलाई को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल