लाइव न्यूज़ :

आईएमडी का अनुमान- जुलाई में सामान्य होगी बारिश, जून की कमी को करेगी पूरा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2023 08:36 IST

पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार को छोड़कर देशभर में जुलाई महीने के दौरान मॉनसून के सामान्य रहने के आसार हैं, लेकिन इस पूरे महीने में तापमान के औसत से अधिक रहने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि जुलाई में बारिश जून में दर्ज की गई वर्षा की कमी को दूर करने में मदद करेगी।जून में कम से कम 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कम बारिश हुई।देशभर में जुलाई के दौरान वर्षा का दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) वर्ष 1971-2020 के आंकड़े पर आधारित है जो करीब 280.4 मिमी है।

नई दिल्ली: पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार को छोड़कर देशभर में जुलाई महीने के दौरान मॉनसून के सामान्य रहने के आसार हैं, लेकिन इस पूरे महीने में तापमान के औसत से अधिक रहने की संभावना है। यह अनुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को व्यक्त किया। 

यहां एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि जुलाई में बारिश जून में दर्ज की गई वर्षा की कमी को दूर करने में मदद करेगी। जून में कम से कम 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कम बारिश हुई और बिहार तथा केरल में सामान्य से क्रमश: 69 प्रतिशत और 60 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई। 

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के पहले महीने जून में सामान्य से कम बारिश हुई। महापात्रा ने कहा, "जुलाई 2023 के दौरान पूरे देश में औसत मासिक वर्षा सामान्य (एलपीए का 94 से 106 प्रतिशत) रहने की संभावना है।" देशभर में जुलाई के दौरान वर्षा का दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) वर्ष 1971-2020 के आंकड़े पर आधारित है जो करीब 280.4 मिमी है। 

भूमध्य रेखीय प्रशांत महासागर के गर्म होने की अवधारणा (इसे अल-नीनो दशा कहा जाता है) के जुलाई में विकसित होने की संभावना है। अल-नीनो का संबंध बारिश में कमी से जोड़ा जाता है। महापात्रा ने कहा कि हाल के अधिकांश अल-नीनो वर्षों में जून के दौरान बारिश सामान्य से कम रही है। उन्होंने कहा, "जून में बारिश के सामान्य से कम रहने के 25 में से 16 सालों में, जुलाई में सामान्य बारिश दर्ज की गई।" 

उन्होंने कहा कि देशभर के 377 मौसम केंद्रों पर जून में भारी बारिश (115.6 मिमी से 204.5 मिमी) दर्ज की गई, जबकि 62 स्टेशनों पर अति भारी बारिश (204.5 मिमी से अधिक) दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने कहा कि जुलाई के दौरान पूर्वोत्तर और प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया