लाइव न्यूज़ :

IMD ने कई राज्यों में अगले 4 दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की, यूपी के 45 जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट

By अनिल शर्मा | Updated: August 23, 2023 10:24 IST

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मध्यम स्तर की बारिश हुई और मौसम विभाग ने दिन में शहर में और पानी बरसने का अनुमान जताया है। कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश होने की चेतावनी दी है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसका अधिकतम तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा...

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।यूपी के 21 जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों यानी 24 और 25 अगस्त को भी ऐसे ही मौसम बने रहेंगे।

नई दिल्ली/लखनऊः मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, 23 से 26 अगस्त के बीच उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी यूपी, हिमाचल प्रदेश, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश के आसार हैं। इसी अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर , त्रिपुरा, गैंगेटिक पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 45 जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं इनमें 21 जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके साथ ही इन जिलों में बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों यानी 24 और 25 अगस्त को भी ऐसे ही मौसम बने रहेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मध्यम स्तर की बारिश हुई और मौसम विभाग ने दिन में शहर में और पानी बरसने का अनुमान जताया है। कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश होने की चेतावनी दी है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसका अधिकतम तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, जिसके अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

 विभाग ने कहा कि उमस भरे मौसम के कारण दिल्ली के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है और इस साल राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 774 मिलीमीटर के वार्षिक कोटा के बराबर संचयी वर्षा हो चुकी है। हालांकि, अगस्त में दिल्ली में बारिश में भारी कमी दर्ज की गई है और शहर में सामान्य से 52 प्रतिशत कम पानी बरसा है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप