लाइव न्यूज़ :

IMD ने कई राज्यों में अगले 5 दिनों के लिए भारी बारिश का जारी किया अलर्ट, जानें

By अनिल शर्मा | Updated: August 2, 2023 15:13 IST

आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में मानसून के इस मौसम में अभी तक औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से उपलब्ध कराए गए ताजा आंकड़ों से मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार सुबह वाराणसी, गाजीपुर, कुशीनगर, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर में अच्छी बारिश हुई है।उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में किसान बारिश को अभी तक तरस रहे हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश में 2 अगस्त से 5 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने त्रिपुर में भी अगले 5 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में भी भारी बारिश के आसार हैं। 

बात करें यूपी की तो आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में मानसून के इस मौसम में अभी तक औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से उपलब्ध कराए गए ताजा आंकड़ों से मिली है।

आंकड़ों के मुताबिक, मानसून की शुरुआत के बाद जून के पहले सप्ताह से 28 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से 40 में औसत से कम वर्षा हुई है। इन जिलों में से ज्यादातर पूर्वी उत्तर प्रदेश के हैं। आंकड़ों के अनुसार, कौशांबी, कुशीनगर और देवरिया में लंबी अवधि के औसत की तुलना में लगभग 70 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में किसान बारिश को अभी तक तरस रहे हैं। खेती प्रभावित होने के लेकर किसान चिंतित हैं। पूर्वांचल और मध्य यूपी में उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। आधे से ज्यादा जिलों में सूखे जैसे आसार हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि यूपी में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा। बुधवार सुबह वाराणसी, गाजीपुर, कुशीनगर, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर में अच्छी बारिश हुई है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह