लाइव न्यूज़ :

दिल्ली वक्फ बोर्ड की मस्जिदों के इमामों ने मुख्यमंत्री आवास के निकट धरना दिया

By भाषा | Updated: November 5, 2020 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली वक्फ बोर्ड के कर्मचारी महीनों से बकाया अपने वेतन के भुगतान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को अनिश्चिताकालीन हड़ताल पर चले गए।

वहीं, दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रबंधन वाली मस्जिदों के इमामों ने छह महीने के लंबित वेतन की मांग को लेकर यहां फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित मुख्यमंत्री आवास के पास धरना दिया।

इससे पहले, बोर्ड के कर्मचारियों ने कहा था कि अगर बुधवार शाम तक उनका बकाया वेतन नहीं दिया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

एक हड़ताली कर्मचारी ने कहा कि स्थायी कर्मचारियों को मई से जबकि अनुबंधित कर्मियों फरवरी से वेतन नहीं मिला है।

उन्होंने कहा, ''केवल वेतन ही नहीं बल्कि कार्यालय में होने वाले खर्च के लिये भी हमें पैसे नहीं दिये गए हैं। हमें इसलिये सड़कों पर आना पड़ा क्योंकि महीनों तक आर्थिक परेशानियां झेलने के बाद अब हालात असहनीय हो गए हैं।''

‘आल इंडिया इमाम एसोसिएशन’ के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने कहा कि दिल्ली वक्फ बोर्ड की मस्जिदों के 225 इमामों और मुअज्जिनों समेत लगभग तीन सौ कर्मचारियों को मई से वेतन नहीं मिला है।

रशीदी ने कहा कि बोर्ड का अध्यक्ष और स्थायी मुख्य कार्यकारी अधिकारी न होने से वेतन की समस्या पैदा हुई।

उन्होंने कहा, “हम इमामों के लिए मासिक वेतन 18,000 रुपये और मुअज्जिनों के लिए मासिक वेतन 13,000 रुपये की दर से भुगतान की मांग कर रहे हैं जो पिछले छह माह से नहीं दिया गया। इसके अलावा हम बोर्ड के स्थायी सीईओ की नियुक्ति और अध्यक्ष के चुनाव की मांग कर रहे हैं।”

ओखला से विधायक और बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष अमानतुल्ला खान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से सात सदस्यीय बोर्ड का कोई अध्यक्ष नहीं है।

मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में जाने के बाद अध्यक्ष के चुनाव के लिए पिछले महीने होने वाली दिल्ली वक्फ बोर्ड की बैठक 19 नवंबर तक के लिए टाल दी गई थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह