लाइव न्यूज़ :

कैंसर रोगियों के इलाज के लिए आईआईएसईआर के अनुसंधानकर्ताओं ने नई प्रौद्योगिकी विकसित की

By भाषा | Updated: June 7, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून भोपाल में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) ने एक प्रौद्योगिकी विकसित की है जिससे सटीक सर्जरी करने और कैंसर रोगियों में ट्यूमर के इलाज में मदद मिलेगी।

टीम के मुताबिक, प्रौद्योगिकी प्रोटीन के विशिष्ट हिस्से के लिए सक्रिय अणुओं की आपूर्ति करेगी जिससे रोगी की स्वस्थ कोशिकाओं को क्षति पहुंचाए बगैर उन्हें ट्यूमर से मुक्ति मिल सकेगी।

लिंचपिन डायरेक्टेड मोडिफिकेशन (एलडीएम) मंच के विकास के बारे में तीन पत्रिकाओं -- जर्नल ऑफ अमेरिकन केमिकल सोसायटी, आंगेवांते केमि और केमिकल साइंस में जिक्र किया गया है।

आईआईएसईआर भोपाल के रसायन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर विशाल राय ने कहा, ‘‘प्रोटीन में बदलाव विशेष रसायनों को प्रोटीन के विशिष्ट हिस्से से जोड़ता है। इस तरह के प्रोटीन बदलाव सामान्य तौर पर प्रकृति में देखे जाते हैं।’’

उन्होंने बताया कि एलडीएम मंच का मुख्य लाभ यह है कि यह मूल प्रोटीन के ढांचे या कार्य में बदलाव नहीं करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए