लाइव न्यूज़ :

IIT Delhi: देवघर का रहने वाला 21 वर्षीय छात्र यश ने छात्रावास के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2024 15:18 IST

IIT Delhi: आईआईटी के एक छात्र ने अरावली हॉस्टल के कमरा नंबर डी57 में आत्महत्या कर ली है। तुरंत एक कर्मी को मौके पर भेजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को रात करीब 11 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को एक फोन आया।दोस्त और आईआईटी कर्मचारी खिड़की तोड़कर उसके कमरे में घुसे।आईआईटी की एंबुलेंस में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

IIT Delhi: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 21 वर्षीय छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें एम.एससी द्वितीय वर्ष के छात्र कुमार यश के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। झारखंड के देवघर का निवासी कुमार मानसिक उपचार करा रहा था। कुमार मंगलवार को भी आईआईटी अस्पताल गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मंगलवार को रात करीब 11 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि आईआईटी के एक छात्र ने अरावली हॉस्टल के कमरा नंबर डी57 में आत्महत्या कर ली है। तुरंत एक कर्मी को मौके पर भेजा गया।

कमरा अंदर से बंद था, इसलिए कुमार के दोस्त और आईआईटी कर्मचारी खिड़की तोड़कर उसके कमरे में घुसे।’’ अधिकारी ने बताया कि कुमार ने फंदा लगाने के लिए दो तौलिये का इस्तेमाल किया था। उसके दोस्त और संस्थान के कर्मी ने तौलिये को काटा और उसे नीचे उतारा। उन्होंने बताया, ‘‘कुमार को आईआईटी की एंबुलेंस में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गयी है। शव को शवगृह में रखा गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। छात्रावास के जिस कमरे में कुमार ने आत्महत्या की, उसकी ‘मोबाइल अपराध टीम’ ने जांच की है।’’ पुलिस के अनुसार, वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

लेकिन कुमार की चिकित्सा स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड के अनुसार वह मानसिक उपचार करा रहा था और मंगलवार को आईआईटी अस्पताल भी गया था। उन्होंने कहा, ‘‘उसका उपचार किया गया और 29 अक्टूबर को मनोचिकित्सक से मिलने का समय दिया गया था। उसके दोस्तों के बयान दर्ज किए गए हैं। इस मामले में किसी साजिश की आशंका नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :IIT Delhidelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी