लाइव न्यूज़ :

IIMCAA Awards 2023: 11वें वार्षिक मीट कनेक्शन्स 2023 का आयोजन, इफको इमका अवार्ड्स के विजेताओं का ऐलान, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2023 17:03 IST

IIMCAA Awards 2023: आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी समेत अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत और सम्मानित किया.

Open in App
ठळक मुद्देवसीम बरेलवी, अकील नोमानी और राणा यशवंत का मुशायरा और कवि सम्मेलन हुआ.संस्थान से 50 और 25 साल पहले पास हुए पूर्व छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया. तीसरे सत्र में इफको इमका अवार्ड्स के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

IIMCAA Awards 2023: भारतीय जनसंचार संस्थान के नई दिल्ली मुख्यालय में रविवार की रात आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के 11वें वार्षिक मीट कनेक्शन्स 2023 का आयोजन किया गया. आयोजन में 7वें इफको इमका अवार्ड्स के विजेताओं का ऐलान किया गया.

विजेताओं को आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी समेत अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत और सम्मानित किया. कार्यक्रम के पहले सत्र में वसीम बरेलवी, अकील नोमानी और राणा यशवंत का मुशायरा और कवि सम्मेलन हुआ. दूसरे सत्र में संस्थान से 50 और 25 साल पहले पास हुए पूर्व छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया. 

तीसरे सत्र में इफको इमका अवार्ड्स के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. ओडिशा की साहित्यकार डॉक्टर गायत्रीबाला पांडा को एलुमनी ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला. पब्लिक सर्विस का अवार्ड सुशील सिंह, अमित कटोच, एटे पी ली और पंकज चंद्र गोस्वामी को मिला. 1.50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि का जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड बिहार के उत्कर्ष सिंह को दिया गया.

1 लाख रुपए पुरस्कार वाला कृषि पत्रकारिता का पुरस्कार दिल्ली के रोहित विश्वकर्मा को मिला. 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि वाली सात कैटेगरी में रिपोर्टर ऑफ द ईयर पुरस्कार प्रिंट में दिल्ली के एन्ड्रयू एमसन और ब्रॉडकास्ट में असम के निबिर डेका को मिला.

इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर पुरस्कार प्रिंट में केरल की बिजिन सैमुअल और ब्रॉडकास्ट में केरल की संध्या मानिकनंदन को मिला. प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर दिल्ली की ज्योति जांगरा, पीआर पर्सन ऑफ द ईयर कर्नाटक के एआर हेमंत और एड पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार दिल्ली के मोहित पसरीचा को दिया गया. 

इनके अलावा प्रो गीता बामजेई, अनिता कौल बसु, प्रकाश पात्रा, समुद्रगुप्त कश्यप और अनुराग वाजपेयी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. पुरस्कार राशि कैटेगरी में हर्षिता राठौर, ज्योति यादव, हरिकिशन शर्मा, एन सुंदरेशा सुब्रमण्यन, शंभू नाथ, राजश्री साहू, अभिषेक यादव, ज्योतिस्मिता नायक, सुरभि सिंह और शुभम तिवारी को जूरी स्पेशल अवार्ड भी दिया गया. 

कार्यक्रम की अध्यक्षता इमका अध्यक्ष कल्याण रंजन ने की जिसे राजेंद्र कटारिया, सुनील मेनन, सिमरत गुलाटी, नितिन प्रधान, गायत्री श्रीवास्तव, नितिन मंत्री, ओम प्रकाश, यशवंत देशमुख समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया.

टॅग्स :आईआईएमसीदिल्लीओड़िसाकेरलबिहारJammu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष