लाइव न्यूज़ :

IIMC Deemed University Status: भारतीय जनसंचार संस्थान को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा, डिप्लोमा के बजाय डिग्री प्रदान करने का अधिकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2024 17:47 IST

IIMC Deemed University Status: आईआईएमसी नयी दिल्ली और जम्मू (जम्मू कश्मीर), अमरावती (महाराष्ट्र), आइजोल (मिजोरम), कोट्टायम (केरल) और ढेंकनाल (ओडिशा) में स्थित इसके पांच क्षेत्रीय परिसरों के लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईएमसी अब डॉक्टरेट डिग्री सहित डिग्री प्रदान करने के लिए अधिकृत हो गया है।मीडिया और जन संचार के क्षेत्र में सार्थक अनुसंधान करता है।आईआईएमसी भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण अकादमी भी है।

IIMC Deemed University Status: पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान, भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है, जिससे अब इसे केवल डिप्लोमा के बजाय डिग्री प्रदान करने का अधिकार मिल गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आईआईएमसी को विशिष्ट श्रेणी के तहत डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी घोषित किया गया है। यह घोषणा आईआईएमसी नयी दिल्ली और जम्मू (जम्मू कश्मीर), अमरावती (महाराष्ट्र), आइजोल (मिजोरम), कोट्टायम (केरल) और ढेंकनाल (ओडिशा) में स्थित इसके पांच क्षेत्रीय परिसरों के लिए है। इस नए दर्जे के साथ आईआईएमसी अब डॉक्टरेट डिग्री सहित डिग्री प्रदान करने के लिए अधिकृत हो गया है।’’

भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत 17 अगस्त 1965 को स्थापित यह संस्थान देश में अपनी तरह के प्रमुख संस्थानों में से एक है, जो पत्रकारिता में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जाना जाता है तथा मीडिया और जन संचार के क्षेत्र में सार्थक अनुसंधान करता है। आईआईएमसी भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण अकादमी भी है।

आईआईएमसी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारतीय जनसंचार संस्थान, नयी दिल्ली और इसके पांच क्षेत्रीय केंद्रों को विशिष्ट श्रेणी के तहत डीम्ड विश्वविद्यालय घोषित करने के लिए यूजीसी को बहुत-बहुत धन्यवाद। आईआईएमसी जनसंचार में बड़े पैमाने पर शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देने को लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

आईआईएमसी को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा देने का विचार कोई नया नहीं है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 2016 में इस योजना को मंजूरी दी थी। वर्ष 2018 में नीति आयोग द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों की समीक्षा के दौरान, यह सिफारिश की गई थी कि आईआईएमसी का या तो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज या जामिया मिल्लिया इस्लामिया के ए जे के मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर के साथ विलय कर दिया जाए। हालांकि, संस्थान, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय (तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्रालय) ने इस विचार को खारिज कर दिया था।

टॅग्स :आईआईएमसीयूजीसीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब