लाइव न्यूज़ :

IIM रोहतक के निदेशक नियमानुसार पद के काबिल नहीं थे, केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट में किया स्वीकार

By विशाल कुमार | Updated: March 17, 2022 10:28 IST

सोमवार को शिक्षा मंत्रालय ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक हलफनामा दायर किया जिसमें कहा गया था कि धीरज शर्मा को ग्रेजुएट स्तर पर द्वितीय श्रेणी हासिल करने के बावजूद आईआईएम-रोहतक का प्रमुख बनाया गया था। इस नियुक्ति के लिए प्रथम श्रेणी की डिग्री अनिवार्य शर्त है।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईएम रोहतक के निदेशक ने पिछले महीने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया।इस साल 28 फरवरी को उनके दूसरे कार्यकाल को भी मंजूरी मिल गई।शर्मा की नियुक्ति को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

नई दिल्ली: बार-बार इनकार करने के बाद आखिरकार केंद्र सरकार ने अदालत में स्वीकार किया है कि एक आईआईएम निदेशक जिसे उसने नियुक्त किया था, वह न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मानदंड को पूरा नहीं करता था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार यह बात तब स्वीकार की है जब विचाराधीन व्यक्ति ने पिछले महीने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया और इस साल 28 फरवरी को उनके दूसरे कार्यकाल को भी मंजूरी मिल गई।

सोमवार को शिक्षा मंत्रालय ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक हलफनामा दायर किया जिसमें कहा गया था कि धीरज शर्मा को ग्रेजुएट स्तर पर द्वितीय श्रेणी हासिल करने के बावजूद आईआईएम-रोहतक का प्रमुख बनाया गया था।

बता दें कि, इस नियुक्ति के लिए प्रथम श्रेणी की डिग्री अनिवार्य शर्त है। शर्मा ने इस साल 9 फरवरी को अपना पहला कार्यकाल पूरा किया था।

इंडियन एक्सप्रेस ने सबसे पहले सितंबर, 2021 में अपनी रिपोर्ट में बताया था कि पिछले साल तीन पत्र लिखकर मांगे जाने के बावजूद शर्मा ने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री नहीं मुहैया कराई थी।

शर्मा की नियुक्ति को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि निदेशक ने अन्य बातों के अलावा अपनी शैक्षणिक योग्यता को गलत तरीके से पेश किया और वह पद पर बने रहने के अयोग्य हैं।

इस बीच, शिक्षा मंत्रालय लगातार शर्मा की नियुक्ति का बचाव करता रहा। अब हलफनामे में यह भी कहा गया है कि मंत्रालय अब पूछताछ कर रहा है कि शर्मा को कैसे नियुक्त किया गया और जिम्मेदारी तय की जाएगी।

टॅग्स :Rohtakनरेंद्र मोदीशिक्षा मंत्रालयEducation Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण