लाइव न्यूज़ :

'अगर रामदेव को दिक्कत नहीं तो रहमान को क्यों...', बाबा रामदेव ने योगी सरकार के फैसले का किया समर्थन

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 21, 2024 12:55 IST

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश का समर्थन करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि किसी को भी अपनी पहचान उजागर करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने नाम पर गर्व होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देबाबा रामदेव ने योगी सरकार के फैसले का किया समर्थनपहचान उजागर करने में कोई दिक्कत नहीं है रामदेव ने कहा कि अगर कोई शुद्ध है तो धर्म कोई मायने नहीं रखता

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को कांवर यात्रा के मार्ग पर भोजनालयों के बाहर मालिक का नाम प्रदर्शित करने के उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश का समर्थन करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि किसी को भी अपनी पहचान उजागर करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने नाम पर गर्व होना चाहिए।

योग गुरु ने पूछा कि अगर रामदेव को अपनी पहचान उजागर करने में कोई दिक्कत नहीं है तो रहमान को दिक्कत क्यों होनी चाहिए। आदेश का समर्थन करते हुए रामदेव ने कहा कि अगर कोई शुद्ध है तो धर्म कोई मायने नहीं रखता।  योग गुरु रामदेव ने एएनआई के हवाले से कहा, "अगर रामदेव को अपनी पहचान बताने में कोई दिक्कत नहीं है तो रहमान को अपनी पहचान बताने में दिक्कत क्यों होनी चाहिए? हर किसी को अपने नाम पर गर्व होना चाहिए। नाम छुपाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ काम में पवित्रता चाहिए। अगर हमारा काम शुद्ध है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम हिंदू हैं, मुस्लिम हैं या किसी अन्य समुदाय से हैं।"

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवर यात्रा मार्ग पर खाद्य दुकानों और रेस्तरांओं को अपने मालिकों या प्रबंधकों के नाम प्रदर्शित करने का निर्देश जारी किया है। इस फैसले से सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष इसे समाज को बांटने वाला फैसला बता रहा है और सरकार से इसे वापस लेने की मांग कर रहा है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि  यह निर्णय "कांवड़ तीर्थयात्रियों की आस्था की पवित्रता बनाए रखने" के लिए लिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया। हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने भी रेस्तरां मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर नाम प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया है। कांवड़ मार्ग पर होटल, ढाबों, रेस्तरां और फेरीवालों को सामान्य निर्देश दिए हैं कि वे अपनी दुकानों पर मालिक का नाम लिखेंगे।

टॅग्स :बाबा रामदेवयोगी आदित्यनाथHaridwarपुष्कर सिंह धामीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी