लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के फायरब्रांड नेता ने माना, ये तीन महिलाएं साथ आईं तो 2019 लोकसभा जीतने में हालत हो जाएगी पस्त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 28, 2018 13:46 IST

लोकसभा चुनाव में अभी एक साल से भी कम का वक्त बचा है और देश पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुका है। हर रोज राजनीति के गलियारों में अलग अलग तरह की करवट ली जा रही है।

Open in App

लोकसभा चुनाव में अभी एक साल से भी कम का वक्त बचा है और देश पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुका है। हर रोज राजनीति के गलियारों में अलग अलग तरह की करवट ली जा रही है। विपक्ष एक और हर कीमत पर भारतीय जनता पार्टी को पस्त करने की फिराक में लगा है, वहीं बीजेपी जीत के नए तररीके खोज रही है।

ऐसे में बीजेपी के कद्दावर नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का एक ट्वीट बीजेपी के लिए नए सवाल खड़े कर रहा है।स्वामी ने कहा है कि अगर ममता, मायावती और शशिकला साथ आते हैं तो 2019 में बीजेपी के लिए असली चैलेंज होगा। जैसा कि सभी को पता 2019 में बीजेपी को पस्त करने के लिए सभी पार्टियां एक हो गए हैं। वहीं, स्वामी का ये ट्वीट बीजेपी के लिए परेशानी वाला कहा जा सकता है।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं, 2019 के लिए बीजेपी ने 21 सीट का मिशन रखा है। अमित शाह जोरशोर से यहां विजय हासिल करने में लगे  हुए हैं।लेकिन बंगाल में बीजेपी की सबसे बड़ी परेशानी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। 2014 में ममता बनर्जी की टीएमसी ने 42 में 34 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं, यूपी की बात करें तो लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव और मायावती के गठबंधन से भी बीजेपी की पेशानी पर बल पड़ रहे हैं। 

2014 में मायावती उत्तर प्रदेश में अपना खाता नहीं खोल पाईं थीं लेकिन 2019 में वह इस बार गठबंधन में कमाल कर सकती हैं। दूसरी तरफ अमित शाह की प्लानिंग है कि एआईएडीएमके और सुपरस्टार रजनीकांत को अपने पाले में लाया जा सके। वैसे एआईएडीएमके को बैकडोर से बीजेपी की पार्टी माना जाता है।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं पीएम मोदी?, पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा-युद्ध विराम क्यों

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए