लाइव न्यूज़ :

चीन सीमा विवाद: राजनाथ सिंह बोले- अगर भारतीय सैनिकों की वीरता के बारे में पूरी जानकारी दी जाए तो हर भारतीय गर्व करेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2022 08:20 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंह ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का रुतबा बढ़ा है और यह अब कमजोर देश नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि देश सैन्य उपकरणों के लिए विदेशों पर अपनी निर्भरता को समाप्त करने का भी प्रयास कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह पुणे के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने आगे कहा कि पिछले आठ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का रुतबा बढ़ा है।उन्होंने कहा कि देश सैन्य उपकरणों के लिए विदेशों पर अपनी निर्भरता को समाप्त करने का भी प्रयास कर रहा है।

पुणे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाई गई वीरता के बारे में पूरी जानकारी दी जाए तो यह हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा।

राजनाथ सिंह पुणे के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं भारत-चीन (मुद्दे) पर ज्यादा नहीं बोलूंगा। जिस तरह से हमारे जवानों ने वीरता और साहस का परिचय दिया... मैं कहूंगा कि अगर पूरी जानकारी का खुलासा कर दिया जाए तो हर भारतीय का दिल गर्व से भर जाएगा। हर भारतीय का सिर ऊपर उठेगा।

सिंह ने आगे कहा कि पिछले आठ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का रुतबा बढ़ा है और यह अब कमजोर देश नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि देश सैन्य उपकरणों के लिए विदेशों पर अपनी निर्भरता को समाप्त करने का भी प्रयास कर रहा है।

सिंह ने कहा, ''भारत का कद, देश की प्रतिष्ठा पिछले आठ वर्षों में बहुत बढ़ गई है। इससे पहले, जब भी भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था, कोई भी इसे गंभीरता से नहीं लेता था, लेकिन आज जब भारत किसी भी वैश्विक मंच पर बोलता है, तो पूरी दुनिया सुनती है।''

महंगाई के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं को मन में अपराध की भावना नहीं रखनी चाहिए और वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारणों के रूप में महामारी और यूक्रेन युद्ध की ओर इशारा किया।

टॅग्स :राजनाथ सिंहचीनभारतमोदी सरकारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप