लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस और सहयोगियों ने अगर झारखंड को कुछ दिया है, तो वो है- धूल, धुआं और धोखाः पीएम मोदी

By भाषा | Updated: December 12, 2019 17:20 IST

Open in App
ठळक मुद्देहमने देश में एक संविधान लागू करने का वादा किया था, उसे पूरा किया : प्रधानमंत्री मोदी।अब जम्मू-कश्मीर में भी भारतीय संविधान पूरी तरह से लागू होने के बाद हमारा वादा पूरा हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को चुनावी रैली के दौरान लोगों से कहा कि भाजपा ने आपसे वादा किया था कि पूरे देश में, यहां तक कि जम्मू कश्मीर में भी एक संविधान और भारतीय कानून लागू करेंगे।

हमने अनुच्छेद 370 को खत्म् करके अपना वादा पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां झारखंड विधानसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए आयोजित चुनाव सभा में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने का वादा हमने पूरा किया।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अगर झारखंड को कुछ दिया है, तो वो है- धूल, धुआं और धोखा। यहां की जनता को सुविधाओं के अभाव में छोड़ दिया गया। जब आपने दिल्ली और रांची में भाजपा सरकार बनाई, तब यहां से निकलने वाले कोयले की आय का एक हिस्सा यहीं पर खर्च होने लगा।

पूरे देश में एक संविधान लागू करने का हमने देश की जनता से वादा किया था। अब जम्मू-कश्मीर में भी भारतीय संविधान पूरी तरह से लागू होने के बाद हमारा वादा पूरा हो गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ा निर्णय हमने किया और पूरी निष्ठा से ईमानदारी के साथ इसे लागू किया।’’

मोदी ने कहा, ‘‘राम जन्म भूमि को लेकर विवाद सदियों से चल रहा था, जिसे कांग्रेस ने जानबूझकर उलझाया, बार-बार उलझाया। हमने संकल्प पत्र में लिखा था कि राम जन्मभूमि विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझायेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से इस मसले को सुलझा भी लिया।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अब आप खुद देख रहे हैं कि कैसे अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए सारे मार्ग खुल चुके हैं सारी अड़चनें हट गई हैं।’’ 

तीन तलाक पर कानून मुस्लिम महिलाओं को ही नहीं भाइयों को भी मदद करता है : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कुछ लोग भ्रम में रहते हैं कि तीन तलाक का जो कानून मोदी ने बनाया है वह सिर्फ मुस्लिम बहनों की मदद करता है लेकिन वास्तविकता यह है कि यह कानून मुस्लिम बहनों की मदद तो करता ही है लेकिन उससे ज्यादा मुस्लिम भाइयों की मदद करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज यहां झारखंड विधानसभा चुनावों के चौथे चरण में अपने चुनाव प्रचार के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘तीन तलाक के कारण सिर्फ एक बेटी परेशान नहीं होती है, एक बेटी का भाई, पिता, बेटी की मां भी परेशान हो जाती है। पूरा परिवार तबाह हो जाता है। इसलिए तीन तलाक के खिलाफ कानून लाकर हमने मुस्लिम पुरुषों यथा एक भाई, पिता, एवं अन्य रिश्तेदारों की अधिक मदद की है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘तीन तलाक से पीड़ित माताओं, बहनों को इस बुराई से मुक्ति दिलाने का संकल्प हमने लिया।

आज तीन तलाक के विरोध में सख्त कानून बन चुका है। इस कानून ने लाखों-करोड़ों मुस्लिम बहन बेटियों का जीवन को सुरक्षित किया है। उन्हें जीवन के एक बड़ी चिंता से बाहर निकाला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस मामले में भी अपना वादा पूरा किया। हमने वोट बैंक की चिंता नहीं की है क्योंकि लोगों की भलाई के लिए काम करने का मेरा इरादा है।’’ 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडनरेंद्र मोदीकांग्रेससोनिया गाँधीअमित शाहशिबू सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी