लाइव न्यूज़ :

अगर किसी के पास पैसा है तो वह सरकार से रेल की पटरी भी खरीद सकता है : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: September 5, 2021 18:55 IST

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि जिसके पास पैसा है वह सरकार से रेल की पटरी और गंगा में चलने वाले जहाज़ भी खरीद सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान तथ्यों को छुपाने का भी आरोप लगाया और पूछा कि सरकार को कौनी सी बीमारी है जिससे उसकी आंखें और कान बंद हो गए हैं। यादव ने सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया, “भारतीय जनता पार्टी अपने को देश प्रेमी बताती है, पर इसका देश प्रेम ऐसा है कि देश में अगर किसी के पास पैसा है तो वह (इस सरकार से) रेल की पटरी भी खरीद सकता है। यह सरकार गंगा में चलने वाले जहाज़ और उनके खड़ा होने की जगह भी बेच सकती है।'' भदोही में शिक्षक दिवस पर रविवार को समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के अधिवेशन को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख यादव ने मुजफ़्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत की चर्चा करते हुए कहा कि आज पश्चिम (उत्तर प्रदेश) में अगर एक लाख किसान इकट्ठा हुए हैं तो यहां की भी एक लाख जनता उनके साथ खड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह किसान विरोधी सरकार है जो काले क़ानून लेकर आई है। सपा प्रमुख ने कहा कि अगर बंगाल में भाजपा को वहां की जनता ने उखाड़ फेंका है तो उत्तर प्रदेश की जनता भी यहां भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। यादव ने दावा किया “ यह अकेली ऐसी सरकार है जो गंगा को उलटा बहाने की बात करती है। जब इस सरकार ने ज़बरदस्ती चुनाव कराये तो सैकड़ों शिक्षकों की जान चली गई।” महामारी के दूसरी लहर के दौरान गंगा नदी से शव मिलने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने दावा किया, “ इस सरकार के मुखिया बाबा (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) ने कहा कि गंगा में जो शव यहां मिले वह उत्तर प्रदेश में बिहार से बहकर आए हैं।” उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि गंगा उत्तर प्रदेश से बिहार को बहती है पर उत्तर प्रदेश सरकार इसे उलटा बहाने की बात करती है। यादव ने उनके नेतृत्व वाली पूर्व सरकार द्वारा प्रदेश में शुरू की गई परियोजनाओं का भाजपा नीत सरकार पर उद्धाटन करने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा, “आने वाले चुनाव में इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार का जाना तय है, क्योंकि जब कोरोना काल था तो हमने सरकार के नियमों का पालन करते हुए नाक और मुंह को ढक कर रखा था लेकिन इस सरकार को ऐसी कौन सी बीमारी है जो इसके आंख और कान तक बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो