लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED विस्फोट, सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहा वाहन उड़ा, कम से कम 9 की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: January 6, 2025 16:47 IST

आईजी बस्तर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट के जरिए वाहन को उड़ाए जाने के बाद दंतेवाड़ा के आठ DRG जवान और एक ड्राइवर की जान चली गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान के बाद लौट रहे थे।"

Open in App
ठळक मुद्देइस घातक हमले में 8 DRG जवान और एक ड्राइवर की जान चली गईजवान दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान के बाद लौट रहे थेसुरक्षा बलों ने आज सुबह अबूझमाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच विद्रोहियों को मार गिराया

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार दोपहर को IED विस्फोट की खबर मिली। रिपोर्ट के अनुसार, नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों को ले जा रहे वाहन को उड़ा दिया। आईजी बस्तर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट के जरिए वाहन को उड़ाए जाने के बाद दंतेवाड़ा के आठ DRG जवान और एक ड्राइवर की जान चली गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान के बाद लौट रहे थे।" 

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर यह सबसे बड़ा हमला है। 26 अप्रैल, 2023 को पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक काफिले का हिस्सा रहे वाहन को नक्सलियों द्वारा विस्फोट कर उड़ा दिए जाने से दस पुलिस कर्मियों और एक नागरिक चालक की मौत हो गई थी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जवान स्कॉर्पियो एसयूवी में यात्रा कर रहे थे और यह घटना दोपहर करीब 2.15 बजे हुई। विस्फोट स्थल से तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिसमें विस्फोट के कारण बना एक बड़ा गड्ढा दिखाई दे रहा है। एक अन्य तस्वीर में विस्फोट स्थल से कुछ दूरी पर एक वाहन पलटा हुआ दिखाई दे रहा है। कुटरू क्षेत्र वामपंथी उग्रवाद का केंद्र रहा है और यह हमला अबूझमाड़ में हुई एक घातक मुठभेड़ के कुछ ही दिनों बाद हुआ है।

उल्लेखनीय है कि खबरों के अनुसार सुरक्षा बलों ने आज सुबह अबूझमाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच विद्रोहियों को मार गिराया। ऑपरेशन के दौरान स्वचालित हथियार और सेल्फ-लोडिंग राइफलें बरामद की गईं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि जवान उसी ऑपरेशन से लौट रहे थे, जब उन्हें निशाना बनाया गया। 

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं सभी जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। यह नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत है। हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।"

टॅग्स :नक्सल हमलाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब