लाइव न्यूज़ :

ICAI Admit Card 2024: CA Inter के एडमिट कार्ड किसी भी वक्त हो सकते हैं जारी, ऐसे करें डाउनलोड

By आकाश चौरसिया | Updated: April 17, 2024 13:26 IST

ICAI Admit Card 2024: ICAI सीए इंटर परीक्षा से संबंधित पहले ग्रुप के लिए 3 मार्च, 5 मई और 9 मई को शेड्यूल है, जबकि ग्रुप 2 के लिए परीक्षा 11, 15, 17 मई, 2024 को होने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देICAI Admit Card 2024: सीए इंटर और सीए फाइनल के एडमिट कार्ड जल्द सामने होंगेICAI Admit Card 2024: इस तरह कर सकते हैं डाउनलोडICAI Admit Card 2024: इसकी जानकारी हमने यहां दी हुई है

ICAI Admit Card 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टेड अकाउंटेंसी (सीए) इंटरमीडिएड के नए सेशन और आईसीएआई की होने वाली अंतिम परीक्षा पर रोक लगा दी है। दोनों के ही एडमिट कार्ड को आईसीएआई ने रोक रखा है। जब भी आईसीएआई इनसे जुड़े किसी भी तरह की अपडेट देती है तो आपको  आधिकारिक लिंक या वेबसाइट eservices.icai.org के जरिए अपनी पहचान संख्या और पासवर्ड भी भरना होगा।  

ICAI Admit Card 2024: ICAI सीए इंटर परीक्षा से संबंधित पहले ग्रुप के लिए 3 मार्च, 5 मई और 9 मई को शेड्यूल है, जबकि ग्रुप 2 के लिए परीक्षा 11, 15, 17 मई, 2024 को होने जा रही है। सीए फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षा 2, 4 और 8 मई को होगी, वहीं ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई को होने जा रही है। 

ICAI Admit Card 2024: अंतर्राष्ट्रीय कराधान-आकलन परीक्षा 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी। आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल परीक्षाएं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संस्थान द्वारा घोषित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। मार्च में, आवेदन पत्र सुधार विंडो फिर से खोली गई और संस्थान ने उम्मीदवारों को अपने परीक्षा शहर, समूह और माध्यम बदलने की अनुमति दी गई है।

ICAI Admit Card 2024: इन परीक्षाओं को आगे पुनर्निर्धारित करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने लोकसभा चुनावों के कारण उत्पन्न होने वाले परिवहन और अन्य मुद्दों को उठाया, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया और कहा कि कोई भी नियम यह नहीं बताता है कि चुनाव के दौरान परीक्षाएं नहीं हो सकतीं।

ICAI Admit Card 2024: कोर्ट ने ये भी कहा, "महज तथ्य यह है कि परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा देने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, यह कोर्ट के लिए परीक्षा को पटरी से उतारने का आधार नहीं हो सकता है, जिसे लगभग 4.26,000 उम्मीदवारों द्वारा लिया जाना है। यह कोर्ट आश्चर्यचकित है कि ऐसा अनुरोध किया गया है"।

टॅग्स :ICAIEducation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?