लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बाड़मेर में एयरबेस के पास वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 3, 2024 07:14 IST

वायुसेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान सोमवार रात राजस्थान के बाड़मेर में उत्तरलाई आईएएफ एयरबेस क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देवायुसेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान सोमवार रात राजस्थान के बाड़मेर में उत्तरलाई आईएएफ एयरबेस क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।फाइटर जेट का एक वीडियो सामने आया जिसमें मिग-29 को आग में जलते हुए देखा जा सकता है।घटना अलानियो की ढाणी स्थित मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल एमपीटी रोड के पास हुई।हादसे के बाद नागाणा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बाड़मेर: वायुसेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान सोमवार रात राजस्थान के बाड़मेर में उत्तरलाई आईएएफ एयरबेस क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फाइटर जेट का एक वीडियो सामने आया जिसमें मिग-29 को आग में जलते हुए देखा जा सकता है। घटना अलानियो की ढाणी स्थित मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल एमपीटी रोड के पास हुई। हादसे के बाद नागाणा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक पायलट सुरक्षित है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने कहा, "बाड़मेर में आज रात विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना आबादी वाले इलाके से दूर हुई।" उन्होंने कहा कि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। एसपी ने कहा कि दुर्गम इलाका होने के कारण दमकल की गाड़ियां दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई हैं।

मिग-29 ने लैंडिंग जोन से उड़ान भरी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से, पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया, लेकिन विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया। इस घटना के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

टॅग्स :IAFRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम