लाइव न्यूज़ :

IAF ने कहा- भारत द्वारा गिराया गया पाकिस्तानी विमान F-16 ही था, हमारे पास हैं सबूत

By विकास कुमार | Updated: April 5, 2019 19:48 IST

एयरफोर्स द्वारा अमराम मिसाइल के टुकड़े भी मीडिया के सामने जारी किए गए थे. यह मिसाइल पाकिस्तान के F-16 और जेएफ-17 विमान से ही लांच किया जा सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी पत्रिका फॉरेन पालिसी ने बताया है कि पाकिस्तान के सभी F-16 विमान उसके पास हैं.अमेरिकी पत्रिका फॉरेन पालिसी ने बताया है कि पाकिस्तान के सभी F-16 विमान उसके पास हैं.

भारतीय वायु सेना ने फिर से इस बात की पुष्टि की है कि 27 फरवरी को भारत द्वारा मार गिराया गया पाकिस्तानी विमान F-16 ही था. आज ही अमेरिकी पत्रिका फॉरेन पालिसी ने बताया है कि पाकिस्तान के सभी F-16 विमान उसके पास हैं. अमेरिकी अधिकारियों द्वारा हाल ही में पाकिस्तान के विमानों की गिनती की गई थी. ऐसा रिपोर्ट में दावा किया गया है. 

भारतीय वायु सेना ने कहा है कि 27 फरवरी को दो विमान नीचे गिरते हुए देखे गए थे. एक विमान मिग-21 बाईसन था जिसे विंग कमांडर अभिनंदन संचालित कर रहे थे और दूसरा विमान जो कि 10 किमी के दूरी पर गिरा वो पाकिस्तानी एयरफोर्स का विमान था. वायु सेना के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर में यह साफ़ पता चल रहा था कि विमान F-16 ही था. 

एयरफोर्स द्वारा अमराम मिसाइल के टुकड़े भी मीडिया के सामने जारी किए गए थे. यह मिसाइल पाकिस्तान के  F-16 और जेएफ-17 विमान से ही लांच किया जा सकता है. 

पाकिस्तान शुरुआत से यह दावा करता रहा है कि उसका कोई विमान नहीं गिरा है. लेकिन खुद आसमानी लड़ाई के दिन पाक ने कहा था कि उसने दो भारतीय विमान गिराए थे और उसने दो भारतीय पायलटों को कब्ज़े में लिया है. लेकिन कुछ देर बाद ही पाकिस्तानी सेना इस बात से मुकर गई थी. 

 

पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से कई मीडिया रिपोर्टों में यह बात सामने आई थी कि गिरने वाला विमान F-16 ही था. पाकिस्तान के जाने-माने वकील ने भी ऐसा ही दावा किया था. 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने F-16 सहित 12 विमान खोए, IAF चीफ एपी सिंह

भारतPulwama attack 6th anniversary: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी और अमित शाह ने वीरों को किया याद...

भारत2019 पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी की जम्मू अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत

भारतपुलवामा हमले के बाद भारत के एक सख्त कदम से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, पाक मंत्री ने संसद में स्वीकार किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण