लाइव न्यूज़ :

खुलासाः हनीट्रैप के शिकार एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन ने महज इस बात पर शेयर की थी खुफिया जानकारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 10, 2018 13:08 IST

फेसबुक पर दो युवतियों ने ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह की रैंक पर सवाल उठाए थे। मारवाह को यह बात नागवार गुजरी। खुद को सही साबित करने लिए उठाया ये बड़ा कदम।

Open in App

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह को गिरफ्तार किया था। उन पर पाकिस्तानी एजेंसी ISI को खुफिया दस्तावेज मुहैया कराना का आरोप है। कल तक मीडिया रिपोर्ट्स आ रही थी कि कैप्टन मारवाह इंटरनेट के जरिए हनी ट्रैप किए गए हैं। आज इस मामले में एक और खुलासा सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारवाह फेसबुक पर  किरन रंधावा और महिमा पटेल नाम की दो लड़कियों से बात करते थे। भारतीय वायुसेना का एक ग्रुप कैप्टन दो महिलाओं के प्रपंच के फेर में आ गया और सेना की खुफिया सूनचाएं शेयर कर दी। 

TOI की रिपोर्ट्स के मुताबिक महिमा पटेल ने मारवाह से कहा कि मुझे कैसे भरोसा होगा कि आप भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन हो या चपरासी। महिमा की यह बात मारवाह के ईगो को चोट पहुंचा गई। अपनी पहचान और रैंक पर सवाल उठाए जाने पर वो तैश में आ गए। पहचान साबित करने के लिए उन्होंने खुफिया सूचनाएं और प्रतिबंधित तस्वीरें साझा की हैं। इस तरह वो महिलाओं के सामने खुद को सही साबित करना चाहते थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि जिन महिलाओं से मारवाह बात करते थे उनकी प्रोफाइल असली है या नकली। हालांकि मारवाह ने महिलाओं के साथ चैट की अधिकांश हिस्ट्री डिलीट कर दी है।

ग्रुप कैप्टन की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए 31 जनवरी को हिरासत में लेकर छान-बीन शुरू की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी को ऑनलाइन हनी ट्रैप के जरिए फंसाया गया है। पहले दो मॉडल के जरिए उनसे सेक्स चैट की गई और उसके बाद एयरफोर्स के खुफिया दस्तावेज मंगवाए गए। पुलिस को अभी तक पैसों के लेन-देन की कोई सूचना नहीं मिली है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा