लाइव न्यूज़ :

ओवैसी का RSS और प्रणब मुखर्जी पर बड़ा बयान, पूर्व राष्ट्रपति को बताया 'बेवकूफ'

By भारती द्विवेदी | Updated: September 14, 2018 14:05 IST

अपने इस कार्यक्रम के लिए संघ 70 देश के हाई कमीशन के अलावा देश की अलग-अलग पार्टियों के नेताओं को भी बुलाने वाला है। जिसमें सबसे चर्चित नाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 सितंबर: 17 सितंबर से राष्ट्रीय संघ सेवक (आरएसएस) के तीन दिवसीय कार्यक्रम 'भारत का भविष्य' शुरू होनेवाला है। इस कार्यक्रम से जुड़े निमंत्रण पर बात करते हुए एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा है- 'ये एक ऐसा संगठन है, जो राष्ट्रवाद में यकीन नहीं रखता है। जो बेवकूफी और नादानी प्रणब मुखर्जी ने संघ के कार्यक्रम में जाकर की थी, वो मैं गलती नहीं दोहराउंगा।'

दरअसल हैदराबाद में पत्रकारों ने ओवैसी से ये सवाल पूछा था कि क्या वो संघ के निमंत्रण को स्वीकार करेंगे। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वो संघ की किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण नहीं स्वीकार करेंगे।

गौरतलब है कि 17 सितंबर से दिल्ली के विज्ञान भवन में संघ के तीन दिवसीय कार्यक्रम 'भारत का भविष्य' का आयोजन होना है। अपने इस कार्यक्रम के लिए संघ 70 देश के हाई कमीशन के अलावा देश की अलग-अलग पार्टियों के नेताओं को भी बुलाने वाला है। जिसमें सबसे चर्चित नाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का है।

बता दें कि इससे पहले आरएसएस वालों ने अपने कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी को बुलाया था। प्रणब मुखर्जी ने न्यौता स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल भी हुए थे, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था।उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी समेत कई कांग्रेसी नेता नाराज हो गए थे। बाद में प्रणब मुखर्जी की एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें वो संघ प्रमुख और बाकी स्वयंसेवकों के साथ ध्वज प्रणाम कर रहे थे। हालांकि वो फोटो पूरी फेक थी। उस फोटोशॉप के जरिए बनाया गया था।

सुनिए ओवैसी ने क्या कहा

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीप्रणब मुख़र्जीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट