लाइव न्यूज़ :

पी.चिदंबरम का बड़ा बयान- दबाव में नहीं झुकूंगा, न भाजपा में शामिल होऊंगा

By भाषा | Updated: December 8, 2019 06:07 IST

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा का लक्ष्य विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराके उन्हें निशाना बनाकर स्व

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम ने साथ ही यह भी कहा कि वह कभी भी दबाव में नहीं झुकेंगे और न ही भाजपा में शामिल होंगे।। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा का उद्देश्य ‘स्वतंत्र आवाज का गला घोंटना’ है

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा का लक्ष्य विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराके उन्हें निशाना बनाकर स्वतंत्रता का गला घोंटना है। चिदंबरम ने साथ ही यह भी कहा कि वह कभी भी दबाव में नहीं झुकेंगे और न ही भाजपा में शामिल होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा का उद्देश्य ‘स्वतंत्र आवाज का गला घोंटना’ है और वह विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराके उन्हें निशाना बनाकर इस दिशा में काम कर रही है।

चिदंबरम आज दिल्ली से यहां पहुंचे थे। वह तमिलनाडु कांग्रेस के मुख्यालय में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘अखबारों को नहीं लिखना चाहिए, टीवी चैनलों को चर्चा नहीं करनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का यह भी मकसद है कि ‘राजनीतिक नेताओं (विरोधियों) को उसकी (सरकार की) आलोचना नहीं करने दो।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी अपना एजेंडा लागू करने के लिए उनकी आवाजों का ‘‘गला घोंटने’’ पर उतारू है। कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और अन्य नेताओं के खिलाफ हाल में आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी का हवाला देते हुए चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस सांसद के सी राममूर्ति आखिरकार भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि इसी तरह तेदेपा के सी एम रमेश और वाई एस चौधरी के खिलाफ भी मामले थे और दोनों आज भाजपा में हैं।

उन्होंने व्यंगात्मक ढंग से भाजपा की तुलना गंगा नदी से की और कहा, ‘‘ भाजपा गंगा नदी है और इसमें डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं। मैं उस गंगा (भाजपा में) कभी स्नान नहीं करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं न्याय एवं न्यायाधीश के सामने झुकूंगा। मैं अन्याय के सामने कभी नहीं झुकूंगा।’’ वह परोक्ष तौर पर यह इशारा कर रहे थे कि वह दबाव नहीं झुकेंगे और भाजपा में शामिल नहीं होंगे।

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील