लाइव न्यूज़ :

पंजाब: कड़क अंदाज में दिखे भगवंत मान, पार्टी के नव-निर्वाचित विधायकों को अहंकारी न बनने की दी हिदायत

By रुस्तम राणा | Updated: March 11, 2022 20:52 IST

भगवंत मान ने कहा, आप विधायकों को यह हिदायत दी है कि सभी विधायक चंडीगढ़ रुकने की बजाय अपने-अपने निर्वाचित क्षेत्र में काम करें।

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों से कहा उन लोगों का भी सम्मान करें जिन्होंने हमें वोट नहीं दियाविधायकों को मान का निर्देश चंडीगढ़ में रुकने की बजाय अपने निर्वाचित क्षेत्र में काम करें

चंडीगढ़: पंजाब में प्रचंड जीत के साथ आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शुक्रवार को मोहाली में हुई आप लेजिस्लेटिव पार्टी मीटिंग में भगवंत मान को आप विधायकों का नेता चुना गया। इस पद को ग्रहण करते हुए उन्होंने पार्टी के नव-निर्वाचित विधायकों से न केवल अपील की बल्कि उन्हें निर्देश भी दिए। पार्टी में आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से विनम्र रहने की अपील की है। बैठक के दौरान भगवंत मान ने कहा, मैं पार्टी के नव-निर्वाचित विधायकों से ये अपील करता हूं कि वे अंहकारी न बनें। 

आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार ने अपने विधायकों से कहा, हमें उन लोगों का भी सम्मान करना है जिसने हमें वोट नहीं डाला है। उन्होंने आप विधायकों को यह भी हिदायत दी है कि सभी विधायक चंडीगढ़ रुकने की बजाय अपने-अपने निर्वाचित क्षेत्र में काम करें।

 

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर आप ने 92 सीटों पर जीत का झंडा लहराया है। आगामी 16 मार्च को मान शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे। उनके शपथ समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया से मुलाकात की। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव से पहले भगवंत मान को अपना सीएम कैंडीडेट घोषित किया था। वे धुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी के खिलाफ जीते हैं। मान ने कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ 58206 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की है।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित