लाइव न्यूज़ :

जेएनयू मामले पर सनी लियोनी ने कहा- मुझे विश्वास है कि बिना हिंसा के समाधान निकल आएगा

By भाषा | Updated: January 10, 2020 01:24 IST

अभिनेत्री ने कहा कि असल में जिस चीज पर लोग लड़ रहे हैं, उस पर वह अपना मत प्रकट करना नहीं चाहती लेकिन हिंसा के मुद्दे पर बोलना चाहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री सनी लियोनी ने जेएनयू में हुए हमले पर कहा कि वह शांति की पक्षधर हैं और उनका मानना है कि संवाद से समस्या का निदान मिल सकता है।उन्होंने कहा कि हिंसा का एकल अस्तित्व नहीं होता और इसके दूरगामी प्रभाव होते हैं।

अभिनेत्री सनी लियोनी ने जेएनयू में हुए हमले पर कहा कि वह शांति की पक्षधर हैं और उनका मानना है कि संवाद से समस्या का निदान मिल सकता है।

अभिनेत्री ने कहा कि असल में जिस चीज पर लोग लड़ रहे हैं, उस पर वह अपना मत प्रकट करना नहीं चाहती लेकिन हिंसा के मुद्दे पर बोलना चाहती हैं।

लियोनी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, “अगर हम हिंसा बंद कर एक दूसरे से बात करें तो मुझे लगता है कि बहुत सी चीजें हैं जो हम कर सकते हैं क्योंकि हिंसा ऐसी चीज है जो हमारे बच्चे देखते और सीखते हैं।”

उन्होंने कहा कि हिंसा का एकल अस्तित्व नहीं होता और इसके दूरगामी प्रभाव होते हैं।

उन्होंने कहा, “हिंसा केवल उस एक व्यक्ति को प्रभावित नहीं करती जिस पर हमला किया जाता है। उससे पूरा परिवार प्रभावित होता है क्योंकि हिंसा उन्हें भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाती है क्योंकि उनके बच्चे, माता, पिता, बहन को भी चोट पहुंचती है। मैं शांति की पक्षधर हूं और हिंसा का समर्थन नहीं करती। मुझे विश्वास है कि यहां बिना हिंसा के कोई समाधान निकल आएगा।”

टॅग्स :सनी लियोनजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी