लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल : टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी ने जांच एजेंसी से किया अनुरोध, कहा- " वह एक मां है ", इतने कम समय के नोटिस पर नहीं आ सकती हैं

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 1, 2021 14:13 IST

टीएमसी सांसद की पत्नी रुजिरा ने ईडी को कहा कि वह इस महामारी में दिल्ली बार-बार नहीं आ सकती है क्योंकि उनेक दो छोटे बच्चे हैं । उन्होंने कोलकाता में जांच करवाने का अनुरोध किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी ने कहा कि वह एक मां है रुजिरा ने कहा कि वह इतने कम समय के नोटिस पर दिल्ली नहीं आ सकती है रुजिरा ने ईडी से कोलकाता में उनके आवास पर जांच करने का अनुरोध किया

कोलकाता :   पश्चिम बंगाल में कथित मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला तस्करी से संबंधित एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तलब किए जाने के बाद, तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा ने बुधवार को जांच एजेंसी से कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो सकती क्योंकि वह "एक मां" हैं । 

रुजिरा ने ईडी को एक लिखित जवाब में इश बात के भी संकेत दिया कि वह सम्मन भी थोड़ देंगी क्योंकि इतने कम समय के नोटिस में वह नहीं आ सकती है । उसने ईडी से अनुरोध किया है कि वह अपनी सुविधा के अनुसार जांच के लिए कोलकाता स्थित उनके आवास पर आ जाए । 

रुजिरा ने ईडी से कहा कि “मैं दो बच्चों की मां हूं और महामारी के बीच शारीरिक रूप से अकेले नई दिल्ली की यात्रा करना मेरे और मेरे बच्चों के जीवन को गंभीर खतरे में डाल देगा। यह मेरे लिए सुविधाजनक होगा यदि आप मुझे मेरे आवास पर कोलकाता में उपस्थित होने के लिए कहने पर विचार करें क्योंकि आपके संगठन का कार्यालय कोलकाता में है और मैं भी कोलकाता में रहती हूं। इसके अलावा, मेरी समझ के अनुसार, आपकी जांच की विषय वस्तु की कार्रवाई का कथित कारण भी पश्चिम बंगाल से उत्पन्न होता है ।"

गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) 23 फरवरी को उनके आवास पर उनसे पूछताछ करने गई थी । इसी क्रम में उनकी बहन और अन्य परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई थी । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक को कोयला तस्करी मामले में उनकी पत्नी के साथ पिछले महीने के अंत में तलब किया गया था । टीएमसी सांसद को 6 सिंतबर तक दिल्ली में एजेंसी के सामने पेश होना है जबकि उनकी पत्नी को आज पेश होना था । इसके अलावा उनके वकील संजय बसु को भी 3 सिंतबर को पेश होने को कहा गया । 

ईडी ने नवंबर 2020 में सीबीआई द्वारा दर्ज मामले के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत संबंधति धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें बंगाल के कुनुस्तोरिया और कजोरा क्षेत्रों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से जुड़े करोड़ों रुपये के कोयला तस्करी घोटाले का आरोप लगाया गया था । इसमें ईडी ने अभिषेक बनर्जी पर भी आरोप लगाए हैं लेकिन सांसद ने सभी आरोपो से इनकार किया है ।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीAbhishek Banerjeeप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?