लाइव न्यूज़ :

Hyundai row: हुंडई मामले में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने खेद जताया, जयशंकर के साथ बातचीत की, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2022 18:19 IST

Hyundai row: दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग युआई योंग से फोन पर बातचीत हुई। हुंडई मामले समेत द्विपक्षीय और बहु-स्तरीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमामला भारत की क्षेत्रीय अखंडता से जुड़ा है।कोई समझौता नहीं किया जा सकता।दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने इस मामले में खेद जताया है।

Hyundai row: भारत ने हुंडई की पाकिस्तान इकाई की तरफ से तथाकथित ''कश्मीर एकजुटता दिवस'' पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने को लेकर दक्षिण कोरिया के राजदूत को तलब किया और इस तरह की अस्वीकार्य पोस्ट को लेकर कड़ी नाखुशी दर्ज करायी।

भारत ने दो टूक कहा कि यह मामला भारत की क्षेत्रीय अखंडता से जुड़ा है, जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने इस मामले में खेद जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सोमवार को राजदूत को तलब कर इस मुद्दे पर सरकार की तरफ से कड़ी नाखुशी जताई गई।

वहीं, दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंडई मोटर ने कश्मीर पर अपने पाकिस्तानी भागीदार के ‘अनधिकृत’ ट्वीट को लेकर माफी मांगी है और पोस्ट को हटा दिया है। हुंडई और उसकी सहयोगी कंपनी किआ कॉरपोरेशन से संबंधित सोशल मीडिया हैंडल ने पाकिस्तान द्वारा पिछले दिनों मनाए गए ‘‘कश्मीर एकजुटता दिवस’’ को लेकर सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट साझा की थी।

इसके बाद दक्षिण कोरियाई कंपनी ने रविवार को कहा था कि इस तरह के असंवेदनशील संचार के प्रति इसकी शून्य सहिष्णुता की नीति है और कंपनी इस तरह के किसी भी विचार की कड़ी निंदा करती है। बागची ने कहा कि रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के तत्काल बाद सियोल में भारतीय राजदूत ने हुंडई मुख्यालय से संपर्क किया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा।

बागची के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग युआई योंग ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को फोन किया और बातचीत के दौरान इस मामले को लेकर खेद जताया है। प्रवक्ता ने कहा, ''इन मुद्दों से उचित तरह से निपटने के लिए हम हुंडई द्वारा पर्याप्त कार्रवाई करने की अपेक्षा करते हैं।''

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग युआई योंग ने मंगलवार सुबह विदेश मंत्री जयशंकर के साथ बातचीत की और इस दौरान इस मामले को उठाया गया। बागची ने कहा कि बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई और इस दौरान योंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण भारत सरकार और लोगों के ''निरादर'' के लिए खेद व्यक्त किया।

बागची ने कहा, ''हुंडई मोटर्स द्वारा एक बयान जारी कर भारत के लोगों के प्रति गहरा खेद व्यक्त किया गया है। बयान में यह स्पष्ट किया गया कि वे राजनीतिक या धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करते।'' इस बीच, जयशंकर ने ट्वीट किया, '' दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग युआई योंग से फोन पर बातचीत हुई। हुंडई मामले समेत द्विपक्षीय और बहु-स्तरीय मुद्दों पर चर्चा हुई।'' 

टॅग्स :S Jaishankarहुंडईपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?